डी पी एस, उदयपुर के खिलाड़ियों ने बेडमिन्टन चौंपियनशिप में फहराया सफलता का परचम

( 2031 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Jul, 24 13:07

डी पी एस, उदयपुर के खिलाड़ियों ने बेडमिन्टन चौंपियनशिप में फहराया सफलता का परचम


उदयपुर। उदयपुर डिस्ट्रिक्ट बेडमिन्टन एसोसिएशन द्वारा 4 से 9 जुलाई तक लवकुश इंडोर स्टेडियम में आयोजित डिस्ट्रिक्ट बेडमिंटन चौंपियनशिप में दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी जीत का परचम फहराया।
इस प्रतियोगिता में परी आचार्य ने अपनी झोली पदकों से भर ली। परी ने अंडर-17 सिंगल्स में कांस्य पदक, अंडर-19 सिंगल्स में रजत पदक, सिनियर सिंगल्स में कांस्य पदक, अंडर 19 डबल्स में रजत पदक, अंडर 17 में डबल्स में कांस्य पदक, अंडर-17 मिक्स डबल्स में स्वर्ण पदक, अंडर-19 मिक्स डबल्स में रजत पदक और सिनियर मिक्स डबल्स में कांस्य पदक जीतकर कुल आठ पदक अपने नाम कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
इसी प्रतियोगिता में नव्या बया ने सिनियर मिक्स डबल्स में रजत पदक, यथेष्ट चावत ने अंडर 17 मिक्स डबल्स में स्वर्ण पदक, श्लोक चावत ने अंडर 19 मिक्स डबल्स में स्वर्ण पदक व सिनियर मिक्स डबल्स में कांस्य पदक, रोहन बिश्नोई ने अंडर-17 डबल्स में कांस्य पदक तथा रिवा गुर्जर ने अंडर-1। सिंगल्स में स्वर्ण पदक जीत कर पदकों की होड़ में विद्यालय को शीर्ष स्थान पर पहुंचा दिया। प्राचार्य श्री संजय नरवरिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए  बैडमिंटन कोच आनंद कानूनगो को बधाई दी और कहा कि खेल के प्रति विद्यार्थियों के रुझान में और वृद्धि की जाए। खिलाडियों की इस शानदार सफलता पर प्रो. वाइस चेयरमेन गोविंद अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवरिया तथा उप प्राचार्य राजेश धाबाई ने सभी विजेताओं व उनके अभिभावकों को खुशी व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई प्रेषित की।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.