बीएन विधि संकाय में नए अपराधिक कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

( 2024 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Jul, 24 09:07

बीएन विधि संकाय में नए अपराधिक कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

उदयपुर : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के विधि संकाय में दिनांक 10 जुलाई 2024 को नए अपराधिक कानूनों पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामेश्वर लाल मीणा, सहायक निदेशक, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, उदयपुर थे। मुख्य अतिथि ने तीन नए कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया| इसके बाद पारितोषिक वितरण किया गया। बी. एन. विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन कर्नल प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत, प्रेसिडेंट डॉ. महेंद्र सिंह आगरिया एवं रजिस्ट्रार मोहब्बत सिंह राठौड़ ने समय- समय पर इसे आयोजन करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में डॉ अनिला, डॉ किरण चौहान, डॉ. शिखा नागौरी, डॉ. पुष्प लता डांगी एवं डॉ कृष्णा राणावत भी सम्मिलित थे। कार्यक्रम का संचालन पियूष चव्हान द्वारा किया गया। अंत में अधिष्ठाता डॉ. आशुतोष पितलिया द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.