शॉर्ट होकर जलने से बाधित विद्युत आपूर्ति हुई बहाल

( 2134 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Jul, 24 03:07

शॉर्ट होकर जलने से बाधित विद्युत आपूर्ति हुई बहाल

श्रीगंगानगर, एच ब्लॉक क्षेत्र में खत्री धर्मशाला के पास 3 जुलाई 2024 की रात को बिजली के पुराने तार टूटने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। इसे देर रात्रि को तार जोड़कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।
जोधपुर डिस्कॉम के एसई श्री एल एस मान ने बताया कि इसी तरह 4 जुलाई को उसी क्षेत्र में दोपहर 2 बजे ट्रांसफार्मर से निकलने वाली केबल के ओवरलोड होने से शॉर्ट होकर जलने के कारण बाधित हुई सप्लाई को शाम तक ठीक कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद पुनः पुराने तार जलने से आपूर्ति बाधित हुई, जिसे रेबिट कंडक्टर लगाकर विद्युत आपूर्ति  सुचारू की गई। इसी दौरान एच ब्लॉक डिग्गी पर लगे ट्रांसफार्मर का फ्यूज टूटने से आपूर्ति बाधित हुई, जिसे तत्काल ठीक कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि वास्तु देवनगर क्षेत्र में 2 जुलाई को तूफान के कारण 17-18 पोल टूटने और ट्रांसफार्मर की डीपी टूटने से बाधित हुई विद्युत आपूर्ति को 3 जुलाई को बहाल कर दिया गया था। परन्तु अधिक समय तक सप्लाई बंद रहने के कारण वास्तु देव नगर की गली नम्बर 3 में लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर जल गया, जिसे नया ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.