साधकों एवं साधिकाओं ने उमड़ाया शैव भक्ति का ज्वार

( 2033 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Jul, 24 11:07

षोड़शोपचार से हुआ पूजन-अर्चन और वैदिक परम्परा से रूद्राभिषेक हुआ परम्परागत शैव पूजा का दिग्दर्शन

साधकों एवं साधिकाओं ने उमड़ाया शैव भक्ति का ज्वार

बांसवाड़ा | गायत्री मण्डल की ओर से श्री पीताम्बरा आश्रम में प्रदोष महोत्सव शिवार्चन आरती एवं पुष्पान्जलि विधान के साथ बुधवार रात सम्पन्न हो गया।

इस अवसर पर प्रदोष शिवार्चन के तहत पं. नरेन्द्र आचार्य (छींछ) एवं पं. राकेश शुक्ला के आचार्यत्व में प्रदोषकालीन शिव महापूजा के अन्तर्गत गणेश पूजन, गणेश अथर्वशीर्ष पाठ, हनुमत, भैरव, शंख,घंटा पूजन आदि के उपरान्त आदिदेव महादेव का षोडशोपचार पूजन कर वैदिक परम्परा और प्राचीन शैव पद्धति से रुद्रार्चन किया गया।

इन अनुष्ठानों में पं राजेश त्रिवेदी, पं. विनय भट्ट, पं अरविंद पाठक, पं मनोहर एच. जोशी, पं कन्हैयालाल जोशी, पं महेंद्र कुमार त्रिवेदी, पं ओम प्रकाश व्यास, पं चन्द्रेश व्यास, पं जय रणा, पं अरुण व्यास, पं विनोद शुक्ल, गिरीश जोशी ‘रामायणी’, पं. नीरज पाठक, द्रोमिल त्रिवेदी आदि ने हिस्सा लिया और वैदिक ऋचाओं एवं पौराणिक मंत्रों से शिवपूजा विधान पूर्ण किए।

इसके बाद शिव मानसोपचार, प्रदोष स्तोत्र पाठ, सामूहिक शिव पंचाक्षर मन्त्र जाप आदि किए गए। मुख्य साधक पं. पवन पाठक द्वारा आरती एवं पुष्पान्जलि विधान में आश्रम के श्रृद्धालु साधक-साधिकाओं ने भक्तिभावपूर्वक हिस्सा लिया।

शैव भक्तिधारा प्रवाह

महोत्सव के अंतिम चरण में पीताम्बरा शक्ति की साधिकाओं रचना अरुण व्यास, दिव्यबाला जोशी, पुष्पा चन्द्रेश व्यास, नीना गुप्ता, मंजुला शुक्ला, दीक्षा व्यास, शारदा मईड़ा आदि ने शिव भजन लहरियों एवं पंचाक्षरी मंत्र जाप से शैव भक्ति की धाराएं बहा दीं।

साधक पं. द्रोमिल त्रिवेदी का अभिनन्दन

प्रदोष महोत्सव सम्पन्न होने के उपरान्त मण्डल गतिविधियों में उल्लेखनीय सहभागिता के लिए मण्डल के सदस्य एवं शिवभक्त साधक द्रोमिल त्रिवेदी (छींछ) का अभिनन्दन किया गया।

इस अवसर पर वैदिक आशीर्वाद ऋचाओं के गान के साथ मण्डल के कार्यकारिणी सदस्य अरुण व्यास, रचना व्यास,श्री पीताम्बरा आश्रम के कार्यक्रम समन्वयक पं. मनोज नरहरि आर. भट्ट, चन्द्रेश व्यास, रमेश रेवाशंकर भट्ट, अजय अधिकारी, पुष्पा व्यास आदि ने पुष्पहारों, पगड़ी, उपरणा, शॉल आदि पहनाकर अभिनन्दन किया गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.