आश्रम में मनाया पावन वट वृक्ष, दुःख निवारक (बड़ दादा) स्थापना दिवस

( 2135 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Jul, 24 05:07

आश्रम में मनाया पावन वट वृक्ष, दुःख निवारक (बड़ दादा) स्थापना दिवस

श्री योग वेदांत सेवा समिति उदयपुर द्वारा बापूजी की शिष्या साध्वी सुशीला बहन जी के सानिध्य में आज संत श्री आशारामजी बापू आश्रम, डबोक में बड़ बादशाह स्थापना दिवस आयोजित किया गया।
दुःख निवारक वट वृक्ष (बड़ दादा), पावन वट वृक्ष में विश्व वंदनीय परम पूज्य पाद संत श्री आशाराम जी बापू ने 29 जून 2000 को प्रातः  5.30 बजे अपनी दिव्य अध्यात्मिक शक्ति पात कर अदभुत सामर्थ्य भर दिया है।
जिसकी पूर्ण श्रद्धा भक्ति से प्रदीक्षणा करने मात्र से अपने अंदर की अध्यात्मिक शक्ति जागृत होने लगती है।
तथा शारीरिक एवं मानसिक अपदाएँ दूर होकर मनोवांशित फल की प्राप्ति होती है।
जिसमे विविध गतविधियों का आयोजन हुआ था। महारती, कीर्तन यात्रा, आध्यात्मिक अंताक्षरी, खेल खुद, प्रश्नोत्तरी एवं जप, ध्यान एवं सत्संग का लाभ सभी ने लिया।
साधकों को ने भजन कीर्तन पे नाचते झूमते हुए खूब आनंद लिया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.