श्री पीताम्बरा आश्रम में वृक्षारोपण उत्सव

( 2429 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 Jul, 24 02:07

बुजुर्ग अपने हाथों से लगाएंगे पौधे

श्री पीताम्बरा आश्रम में वृक्षारोपण उत्सव

बाँसवाड़ा,गायत्री मण्डल द्वारा स्थापित श्री पीताम्बरा आश्रम में राजस्थान पेंशनर समाज की बांसवाड़ा जिला शाखा की ओर से 3 जुलाई, बुधवार को शाम 5 बजे दिव्य हरित उत्सव के अन्तर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

गायत्री मण्डल के सचिव विनोद शुक्ल ने बताया कि इसमें राजस्थान पेंशनर समाज के अध्यक्ष फज़ले हुसैन टी. जेताजी के नेतृत्व में बुजुर्ग अपने हाथों से विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाएंगे।

सचिव ने बताया कि श्री पीताम्बरा आश्रम में दिव्य हरित उत्सव के अन्तर्गत गायत्री मण्डल के संरक्षक एवं पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ. दिनेश भट्ट के निर्देशन में व्यापक कार्ययोजना के अनुरूप विभिन्न चरणों में वृक्षारोपण अभियान जारी है। इसके अन्तर्गत आश्रम परिसर एवं आस-पास विभिन्न प्रजातियों के 1008 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.