हर घर राम का प्रतिरूप पहुंचाना हमारे लिए गर्व की बातः शेखावत  

( 1127 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Jun, 24 15:06

मिशन हर घर राम प्रोजेक्ट की लॉचिंग

हर घर राम का प्रतिरूप पहुंचाना हमारे लिए गर्व की बातः शेखावत  

उदयपुर। केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि वर्षों की निरंतर तपस्या और नरेन्द्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के संघर्षों से आज आयोध्या में राम मंदिर की कल्पना पूरी हुई है। गजेन्द्र सिंह शेखावत ने यह बात मिशन हर घर राम की लॉचिंग के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम हर घर पहुंचाने का जो बीडा मिशन हर घर राम के आयोजकों ने उठाया, उसके लिए वे बधाई के पात्र है।
मिशन हर घर राम के राष्ट्रीय संयोजक तुषार मेहता ने बताया कि वे निरंतर 35 वर्षों से स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी एवं आयोध्या राम मंदिर से जुड़े रहे हैं। मिशन हर घर राम उनका एक सपना है, जिसे वे राष्ट्रीय स्तर पर हर घर तक पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान के सभी मंत्री, विधायकों को शीघ्र ही इसका प्रतिरूप प्रदान करके इस मिशन से जोड़ा जाएगा, क्योंकि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उनके आदर्शों से जीवन को सकारात्मक सोच से जोड़ा जा सकता है।
आयोजन समिति के विकास जोशी एवं मुकेश माधवानी ने बताया कि इसका प्रतिरूप मेवाड़ के ख्यात हेंडीक्राफ्ट कारीगरों से उदयपुर में


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.