राजस्थान की प्रतिभाओं पर डॉ.सिंघल लिखेंगे किताब

( 2148 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Jun, 24 06:06

राजस्थान की प्रतिभाओं पर डॉ.सिंघल लिखेंगे किताब

 

कोटा लेखक और जन संपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक डॉ.प्रभात कुमार सिंघल अपनी नई किताब राजस्थान में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं पर लिखेंगे। पूर्व में प्रकाशित "जियो तो ऐसे जियो" पुस्तक की सफलता को देखते हुए इसका भाग दो लिखने का निर्णय लिया है। पुस्तक के दूसरे भाग में राजस्थान में साहित्य, संस्कृति, कला,संगीत, लोक कला, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों की 80 प्रतिभाओं को शामिल किया जाएगा। 
     उन्होंने बताया कि राजस्थान की जो प्रतिभाएं  इच्छुक हो वे अपना परिचय निर्धारित प्रपत्र में आगामी 30 अगस्त 2024 तक उनके व्हाटअप पर भेज सकते हैं।  पुस्तक के भाग एक में शामिल प्रतिभाओं को पुनः शामिल नहीं किया जाएगा। पूर्ण जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9928076040 पर संपर्क कर सकते हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.