विश्व जूनियर शतरंज प्रतियोगिता 2024 में डी.पी.एस. की अद्विका का शानदार प्रदर्शन

( 1236 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Jun, 24 05:06

विश्व जूनियर शतरंज प्रतियोगिता 2024 में डी.पी.एस. की अद्विका का शानदार प्रदर्शन

विश्व शतरंज महासंघ, अखिल भारतीय शतरंज संघ एवं गुजरात राज्य शतरंज संघ गांधीनगर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित विश्व जूनियर शतरंज प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल की खिलाड़ी अद्विका सरुपरिया ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया।
अद्विका सरुपरिया ने प्रथम चक्र में मेक्सिको की बेनिटो दी लियो, दूसरे चक्र में रूस की वूमेन फीड मास्टर (2239) जुरुआ अन्ना, पांचवें चक्र में भारत की मरियम फातिमा को हराकर एक-एक सोपान पार कर जीत की ओर बढ़ती रही। साथ ही शिवमशिका जी,पद्मिनी एस, अश्विंका मणि आर और कोलंबिया की ब्रिटो कारास्कल इस्बेला से शतरंज की बिसात पर बाजी बराबरी पर रही ।
प्राचार्य श्री संजय नरवरिया ने बताया कि यह प्रतियोगिता 2 जून से 13 जून तक गुजरात के गांधीनगर में गिफ्ट सिटी में आयोजित हुई । प्रतियोगिता में कुल 100 से अधिक खिलाड़ियों के मध्य प्रतिस्पर्धा रही उसमें शहर की अद्विका ने शानदार प्रदर्शन कर कुल 5 अंकों के साथ अपनी रेटिंग में 140 से अधिक अंकों का सुधार कर शानदार प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने खिलाड़ी और उसके अभिभावकों को बधाई दी।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.