श्री पीताम्बरा आश्रम में शिक्षाविद् मनोहर जोशी का अभिनन्दन

( 2675 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Jun, 24 06:06

श्री पीताम्बरा आश्रम में शिक्षाविद् मनोहर जोशी का अभिनन्दन

बांसवाड़ा, गायत्री मण्डल द्वारा संचालित श्री पीताम्बरा आश्रम में शनिवार रात आयोजित कार्यक्रम में शिक्षाविद् एवं धार्मिक-आध्यात्मिक चिन्तक मनोहर जोशी का अभिनन्दन किया गया।

इस अवसर पर गायत्री मण्डल के सचिव विनोद शुक्ल, सदस्य पं. चन्द्रेश व्यास, द्रोमिल त्रिवेदी एवं अनिल पण्ड्या, पीताम्बरा शक्ति समूह की साधिकाओं मंजुला शुक्ला, नीना यशपाल गुप्ता, कल्पना डिण्डोर एवं पुष्पा व्यास आदि ने पुष्पहार, उपरणा, शाल एवं पगड़ी पहनाकर जोशी का अभिनन्दन किया और धर्म-अध्यात्म सहित गायत्री मण्डल की विभिन्न साधनापरक एवं पर्यावरण चेतना विषयक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सराहना की।

इसके उपरान्त श्री हनुमान विग्रह की विशेष पूजा अर्चना, आरती एवं पुष्पान्जलि विधान हुआ। आश्रम परिसर में हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ एवं श्री भगवन्नाम संकीर्तन के कार्यक्रमों में वास्तु परिषद के संयोजक पं. चन्द्रशेखर जोशी, गिरीश जोशी ‘रामायणी’, एड्वोकेट यशपाल गुप्ता, अनिल एनएच भट्ट, श्रीमती शारदा मईड़ा, आशा जोशी आदि श्रद्धालुओं ने उत्साह से हिस्सा लिया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.