हिमालय की वादी पद्मपुरी में नीरजा मोदी स्कूल के छात्रों ने किया योगाभ्यास

( 3283 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jun, 24 16:06

हिमालय की वादी पद्मपुरी में नीरजा मोदी स्कूल के छात्रों ने किया योगाभ्यास

उदयपुर। नीरजा मोदी स्कूल के छात्रों द्वारा हिमालय की हसीन वादियों पदमपुरी में योगाभ्यास किया गया। छात्रों को जानकारी दी गई कि योग शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ पाचन शक्ति को बढ़ाता है तथा शारीरिक एवं मानसिक संतुलन बनाए रखता है।
इसी प्रकार नीरजा मोदी स्कूल में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में इस वर्ष की  थीम योग स्वयं एवं समाज के लिए को ध्यान में रखते हुए शारीरिक शिक्षकों के निर्देशन में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। जो लोग नियमित रूप से योगाभ्यास करते हैं वे मानसिक तनाव से मुक्त रहते हैं एवं भावनात्मक रूप से खुश रहते हैं।इस प्रकार सभी ने योगाभ्यास से  स्वयं एवं समाज पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों के बारे  में जानकारी प्राप्त करते हुए योगाभ्यास में भाग लिया।
स्कूल के चेयरमैन डॉ महेंद्र सोजतिया ने कहा कि योगाभ्यास से मनुष्य स्वयं पर आत्म नियंत्रण एवं आत्म अनुशासन रख पाने में समर्थ होता है जिससे समाज में नैतिक मूल्यों का विकास होता है। शरीर और मन दोनों में शक्ति व जागरूकता का निर्माण कर अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाना ही योगाभ्यास का उद्देश्य है। इसलिए हमें प्रतिदिन योग एवं व्यायाम  करना चाहिए।
निदेशिका साक्षी सोजतिया ने भी योगाभ्यास करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि योग से हमें सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है और शरीर स्वस्थ रहता है । योग एवं व्यायाम के साथ हमें संतुलित व पौष्टिक भोजन भी करना चाहिए। योग करने से शारीरिक बल तो बढ़ता ही है, साथ ही मानसिक शांति भी प्राप्त होती है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.