चंडीगढ़ के खिलाड़ी बॉडीबिल्डर राम का अंतरराष्ट्रीय खेलों में चयन

( 5602 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Jun, 24 02:06

चंडीगढ़ के खिलाड़ी बॉडीबिल्डर राम का अंतरराष्ट्रीय खेलों में चयन

भारतीय शक्ति खेल संघ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय खेलों का आयोजन अगस्त माह में नेपाल में करवाया जा रहा है। जिसके लिए पूरे देश में से पावरलिफ्टिंग व बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों ने अपनी चयन प्रक्रिया में शानदार प्रदर्शन किया। पंजाब के रहने वाले 24 वर्षीय सिनयर कैटेगरी के बॉडीबिल्डर राम प्रतियोगिता में अपनी चयन करवा कर सभी को अचंभित कर दिया। बॉडीबिल्डर राम ने बताया कि वह अपने कोच शक्ति सिंह के साथ निरंतर अभ्यास कर रहे हैं और अपने शरीर को परफेक्ट साइज एंड शेप में लाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।  अंतर्राष्ट्रीय खेलों के लिए लगातार अच्छी तैयारी कर रहे हैं। 

बॉडीबिल्डर राम को उनके परिवार के सदस्यों व साथियों ने बहुत सी बधाइयां दी और आगे भी इसी तरह से अपना शानदार प्रदर्शन करते रहने के लिए कहा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.