मिसेज बिहार-2024 का ऑडिशन सम्पन्न,18 फाइनलिस्ट का चयन

( 3004 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Jun, 24 03:06

मिसेज बिहार-2024 का ऑडिशन सम्पन्न,18 फाइनलिस्ट का चयन

 पटना शहर फैशन और ग्लैमर सिटी बनने के लिए पूरी तरह तैयार है।किसी बड़े महानगर के तर्ज पर अब पटना में भी कई बड़े फैशन,फ़िल्म, मनोरंजन व कला से जुड़े कोई न कोई बड़ी कार्यक्रम आयोजित होते ही रहते हैं। रविवार को भी पटना में मिसेज बिहार 2024 ऑडिशन का होटल बुद्धा हेरिटेज,पाटलिपुत्र  में किया गया। ओशियन इंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित मिसेज बिहार -2024  (सौंदर्य स्पर्धा) का ऑडिशन ऑनलाइन व ऑफलाइन किया गया। ऑडिशन में बिहार भर से 137  महिलाएं शामिल हुई जिसमे मोतिहारी,समस्तीपुर, पटना व बिहार के कई जिलों से प्रतिभागियों ने ऑडिशन में भाग लिया। ये ऑडिशन विवाहित महिलाओ के लिए ही था और ऑडिशन में विवाहित महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने अपनी भावनाओं को साझा किया। इस दौरान कंटेस्टेंट को कैटवॉक राउंड,एक्स फैक्टर राउंड,आई क्यू राउंड,इंट्रोडक्शन राउंड इत्यादि से गुजरना पड़ा, जिसमें प्रतिभागियों के उत्साह और कौशल ने सभी जजेज को हैरान कर दिया।

  23 जून को मिसेज बिहार 2024 का फाइनल आयोजित है 2024 के मिसेज बिहार की घोषणा भव्य कार्यक्रम के बीच होगी जहाँ फाइनलिस्ट को बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ व हजारों दर्शको के सामने एक भव्य कार्यक्रम में रैंप वॉक का अवसर प्राप्त होगा। साथ ही उन्हें ग्रूमिंग सेशन में भाग लेने का मौका मिलेगा।   ऑडिशन और ओरिएंटेशन सेशन में भाग लेने के लिए सभी प्रतिभागियों को कोई एक निर्धारित परिधान में उपस्थित होना अनिवार्य है।

 इस वर्ष का आयोजन स्टॉप वॉयलेंस अगेंस्ट वीमेन के थीम पर आयोजित है,ओशियन एंटरटेनमेंट के एमडी प्रवीण सिन्हा ने बताया की इस ऑडिशन में चयनित व इस पेजेंट के विनर को  रूफ फाउंडेशन के सौजन्य से बिहार भर  में नारी के उत्थान के लिए एक ब्रांड अम्बेसडर के रूप में विभिन्न गतिविधियों में शामिल कर गांव समाज में सैनेटरी पैड वितरण और इस विषय में गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक करने का लक्ष्य है और यह कदम महिला सशक्तिकरण के तरफ उठाया जाने वाला एक और बड़ा कदम होगा। इस आयोजन के निर्णायक मंडल में सदस्य के रूप में मनीष चंद्रेश, स्वेता प्रकाश,अणिमा आशीष अग्रवाल मौजूद रहें।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.