भगवान इंद्र ने किया भगवान परशुराम का जलाभिषेक

( 4945 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 May, 24 02:05

भगवान परशुराम के जयघोष के साथ निकली विप्र समाज की भव्य शोभायात्रा, भगवान इंद्र ने किया भगवान परशुराम का जलाभिषेक भगवान परशुराम जयंती पर विप्र समाज ने की धर्म सभा, वसुधैव कुटुम्बुक और अहिंसा की कामना की

भगवान इंद्र ने किया भगवान परशुराम का जलाभिषेक

उदयपुर। विप्र फाउंडेशन उदयपुर और भगवान श्री परशुराम सर्व ब्रह्म समाज समिति उदयपुर की ओर से राज राजेश्वर भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर शुक्रवार को शहर में भगवान श्री परशुराम के जयघोष और इंद्रदेव द्वारा बरसाई गई बूंदों के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें 50 से ज्यादा ब्राह्मण संगठनों के सैंकडों कार्यकर्ता शामिल हुए। शहर के अलावा देहात क्षेत्र के विप्रजन भी शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा प्रारंभ होने से पहले ही भगवान इंद्र ने भगवान परशुराम जलाभिषेक किया। मौसम शानदार होने से भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ गया। 



शोभायात्रा शाम साढे पांच बजे फतह स्कूल सूरजपोल से प्रारंभ सूरजपोल चौराहा, अस्थल मंदिर, झीणीरेत, धानमंडी, संतोषी माता मंदिर, देहलीगेट, बापूबाजार व सूरजपोल होते हुए पुनः फतह स्कूल पहुंची, जहां धर्मसभा आयोजित हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे अश्व पर सवार विप्रजन अगुवाई कर रहे थे जबकि उनके पीछे बग्गियों पर भी विप्रजन सवार थे। शोभायात्रा में कई बैंड और डीजे पर नाचते-गाते युवा और महिला समूह चल रहे थे। मेनारिया समाज मेनार का गेर नृत्य दल भी शोभायात्रा में शामिल हुआ जिसने चौराहों पर गेर प्रस्तुत की। वहीं भगवती लाल पालीवाल के नेतृत्व में बजरंग व्यायामशाला आयड और विष्णु जोशी के नेतृत्व में दूधतलाई व्यायाम शामा के पहलवानों ने जगह-जगह अखडा प्रदर्शन करतब पेश किए। शोभायात्रा में कंचन सेवा संस्थान की ओर से विशाल गदा का प्रदर्शन किया गया वहीं भगवान परशुरामजी, झांसी की रानी लक्ष्मी बाई, अयोध्या के भगवान श्रीराम की झांकिया भी शोभायात्रा में शामिल रही। शोभायात्रा में मेनारिया ब्राह्मण समाज पानेरियों की मादडी, मारु ओदिच्य ब्राह्मण समाज, नागदा  ब्राह्मण समाज, अखिल भारतीय  ब्राह्मण परिषद, वार्ड 40  ब्राह्मण कार्यकारिणी, समस्त गुर्जर गौड  ब्राह्मण समाज, पारीक परिषद, ओदिच्य  ब्राह्मण समाज कोल्यारी चोखला, स्वामी आत्मानंद सरस्वती विप्र लेकसिटी कॉलेज आदि संगठनों की ओर से झांकियां प्रदर्शित की गई। 

 




इस मौके पर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक धर्म नारायण जोशी, फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष के के शर्मा, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, प्रदेश सचिव हरीश आर्य, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल, एचआर दवे, वीसीसीआई जिलाध्यक्ष गिरिश शर्मा, राजकीय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आदित्य पांडे, दक्षिणांचल विप्र समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर मोड, क्षेत्रीय अधिकारी त्रिभुवन व्यास, चौबीसा समाज हितकारी समिति के अध्यक्ष हरीश चौबीसा, चौबीसा समाज समिति के अध्यक्ष प्रेमशंकर उपाध्याय उपस्थित थे। शोभायात्रा में विप्र समाज के विष्णु पालीवाल, गोविंद त्रिवेदी, राजेश शर्मा व हितैष राजपुरोहित भी उपस्थित थे। इस अवसर पर महिलाओं की भी खूब भागीदारी रही। महिला प्रकोष्ठ प्रदेश संरक्षक कुसुम शर्मा के साथ ही संगीता व्यास, रेखा पालीवाल, भावना मोड, अर्चना शर्मा, भावना व्यास, तारा मोड व मंजू तिवारी  सहित सैंकडों महिलाएं शोभायात्रा में नाचते गाते चल रही थी।




शोभायात्रा रात करीब 8 बजे फतह स्कूल पहुंची जहां धर्मसभा आयोजित हुई। धर्मसभा में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक धर्म नारायण जोशी, फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष के के शर्मा, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली ने ब्राह्मण एकता पर बल दिया।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.