प्रभास शिव का किरदार निभाएंगे

( 3028 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Sep, 23 09:09

प्रभास शिव का किरदार निभाएंगे

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास सिल्वर स्क्रीन पर भगवान शिव का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। प्रभास ने फिल्म‘आदिपुरुष'में श्रीराम का किरदार निभाया था। प्रभास एक बार और मायथोलॉजिकल किरदार निभा सकते हैं। कहा जा रहा है कि इस बार वह भगवान शिव बनने के लिए तैयार हैं। यह तेलुगू फिल्म होगी‚ जिसका नाम‘भक्त कनप्पा'होगा। यह फिल्म विष्णु मांचू का ड्रीम प्रोजेक्ट है‚ जिसमें प्रभास का महत्वपूर्ण रोल होने वाला है। बताया जा रहा है कि प्रभास इस फिल्म में कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में फीमेल लीड कृति सेनन की बहन नुपूर होंगी। भक्त कनप्पा को बड़े बजट की फिल्म बताया जा रहा है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.