मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Pratapgarh News

अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश द्वारा किया गया आकस्मिक निरीक्षण

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों व सब सेन्टरों पर पाई अनियमितताएं

मुख्य बिंदु
  • प्रतापगढ राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्रतापगढ न्यायक्षेत्र में स्थित कुलथाना व कुणी प्राथमिक स्वास्थ केन्द्रों व मोखमपुरा सब सेन्टर का निरीक्षण किया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महोदय (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) लक्ष्मीकांत वैष्णव द्वारा किया गया।
  • कुलथाना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र पर साफ-सफाई का अभाव पाया गया।
  • मैल नर्स कैलाश मीणा द्वारा जाहिर किया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कोई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी या सफाई कर्मचारी नियुक्त नहीं है जिस कारण समय पर साफ-सफाई का कार्य नहीं किया जा रहा है।
  • उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर ए.
  • रेखा परिहार के हस्ताक्षर नहीं होना पाया गया।
  • बायोवेस्ट हेतु रखे गए कचरा पात्रों में गंदगी पाई गई व कई दिनों का कचरा उसमें पाया गया।
WAf𝕏TGin🖨
अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश द्वारा किया गया आकस्मिक निरीक्षण

प्रतापगढ राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्रतापगढ न्यायक्षेत्र में स्थित कुलथाना व कुणी प्राथमिक स्वास्थ केन्द्रों व मोखमपुरा सब सेन्टर का निरीक्षण किया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महोदय (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) लक्ष्मीकांत वैष्णव द्वारा किया गया।

कुलथाना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र पर साफ-सफाई का अभाव पाया गया।

मैल नर्स कैलाश मीणा द्वारा जाहिर किया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कोई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी या सफाई कर्मचारी नियुक्त नहीं है जिस कारण समय पर साफ-सफाई का कार्य नहीं किया जा रहा है।

उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर ए.एन.एम. रेखा परिहार के हस्ताक्षर नहीं होना पाया गया। बायोवेस्ट हेतु रखे गए कचरा पात्रों में गंदगी पाई गई व कई दिनों का कचरा उसमें पाया गया।

इसके पश्चात् सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रतापगढ द्वारा कुणी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया गया।

कुणी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर केवल मेल नर्स सुनिल पासवान ही उपस्थित पाए गए जिनके द्वारा यह जानकारी दी गई कि डॉक्टर ललित पाटीदार को पी.एच.सी. पर नियुक्त किया गया है।

पी.एच.सी. बने ०४ होने के बाद भी लेबर रूम की स्थापना ही नहीं की गई है। उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर ज्ञात हुआ कि डॉक्टर ललित पाटीदार द्वारा दिनांक २४.०७.२०१९ से निरंतर उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर ही नहीं किये हैं।

इसी क्रम में मोखमपुरा उप केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया लेकिन उफन्द्र पर ताला लगा होने से निरीक्षण का कार्य संभव नहीं हो पाया।