मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

टिकट चेकिंग के दौरान पैंट्री कार में अनाधिकृत यात्रा करते हुए यात्री पर कड़ी करवाई

मुख्य बिंदु
  • उत्तर पश्चिम रेलवे पर गुरूवार को पीसीसीएम स्कवाड द्वारा टिकट चेकिंग अभियान चलाकर बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों और अनाधिकृत श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध कार्यवाही कर जुर्माना वसूल किया गया।
  • उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि पीसीसीएम स्कवाड/उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 12395 राजेंद्र नगर पटना-अजमेर एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग के दौरान पैंट्री कार में अनाधिकृत रूप से यात्रा कर रहे यात्री को पकड़कर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की गई तथा जुर्माना वसूल किया गया।
  • पैंट्री कार में अनाधिकृत रूप से यात्रा करवाने पर पैंट्री कार मैनेजर पर भी करवाई की जा रही है।
  • रेलवे द्वारा नियमित टिकट चेकिंग तथा अभियान चलाए जाते हैं ताकि बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाया जा सके तथा अधिकृत रेल यात्रियों को होने वाली असुविधा से बचाया जा सके ताकि उनका सफर सुगम हो।
WAf𝕏TGin🖨
टिकट चेकिंग के दौरान पैंट्री कार में अनाधिकृत यात्रा करते हुए यात्री पर कड़ी करवाई

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे पर गुरूवार को पीसीसीएम स्कवाड द्वारा टिकट चेकिंग अभियान चलाकर बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों और अनाधिकृत श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध कार्यवाही कर जुर्माना वसूल किया गया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि पीसीसीएम स्कवाड/उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 12395 राजेंद्र नगर पटना-अजमेर एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग के दौरान पैंट्री कार में अनाधिकृत रूप से यात्रा कर रहे यात्री को पकड़कर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की गई तथा जुर्माना वसूल किया गया। पैंट्री कार में अनाधिकृत रूप से यात्रा करवाने पर पैंट्री कार मैनेजर पर भी करवाई की जा रही है।

रेलवे द्वारा नियमित टिकट चेकिंग तथा अभियान चलाए जाते हैं ताकि बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाया जा सके तथा अधिकृत रेल यात्रियों को होने वाली असुविधा से बचाया जा सके ताकि उनका सफर सुगम हो।

रेल यात्रियों से निवेदन है कि हमेशा उचित टिकट लेकर यात्रा करें एवं निर्धारित श्रेणी में ही यात्रा करें।