मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

‘‘मास प्लांटेशन अभियान’’ के अंतर्गत 1300 पौधों का वृहद वृक्षारोपण किया गया

मुख्य बिंदु
  • पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए डीएफसीसीआईएल जयपुर यूनिट द्वारा हरियाणा स्थित न्यू अटेली स्टेशन पर ‘‘मास प्लांटेशन अभियान’’ के अंतर्गत लगभग 1300 पौधों का वृहद वृक्षारोपण किया गया।
  • मुख्य महाप्रबंधक श्री राजेन्द्र चैधरी के निर्देशानुसार टीम को डॉ.
  • पांडे के नेतृत्व में जयपुर यूनिट के सभी ब्रांच ऑफिसर ने अपनी टीम के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया।
  • इस अवसर पर जेजीएम मैकेनिकल श्री बलबीर लांबा, श्री देवेश मीणा परियोजना प्रबंधक संकेत एवं दूरसंचार, श्री राजनाथ पीएम, श्री अरविंद शिवरायण पीएम सिविल एवं परिचालन व व्यवसाय विभाग के एरिया मैनेजर श्री सी.
  • चैधरी, स्टेशन प्रभारी श्री ललित कुमार एवं न्यू अटेली स्टेशन के सभी कर्मचारी एवं अधिकारी, सर्वोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक, विद्यार्थियों तथा हरियाणा सरकार के वन विभाग के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सहभागिता निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
WAf𝕏TGin🖨
‘‘मास प्लांटेशन अभियान’’ के अंतर्गत 1300 पौधों का वृहद वृक्षारोपण किया गया

जयपुर। पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए डीएफसीसीआईएल जयपुर यूनिट द्वारा हरियाणा स्थित न्यू अटेली स्टेशन पर ‘‘मास प्लांटेशन अभियान’’ के अंतर्गत लगभग 1300 पौधों का वृहद वृक्षारोपण किया गया।

मुख्य महाप्रबंधक श्री राजेन्द्र चैधरी के निर्देशानुसार टीम को डॉ. एस.पी. पांडे के नेतृत्व में जयपुर यूनिट के सभी ब्रांच ऑफिसर ने अपनी टीम के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर जेजीएम मैकेनिकल श्री बलबीर लांबा, श्री देवेश मीणा परियोजना प्रबंधक संकेत एवं दूरसंचार, श्री राजनाथ पीएम, श्री अरविंद शिवरायण पीएम सिविल एवं परिचालन व व्यवसाय विभाग के एरिया मैनेजर श्री सी.एल. चैधरी, स्टेशन प्रभारी श्री ललित कुमार एवं न्यू अटेली स्टेशन के सभी कर्मचारी एवं अधिकारी, सर्वोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक, विद्यार्थियों तथा हरियाणा सरकार के वन विभाग के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सहभागिता निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर सभी ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। यह अभियान हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के प्रति डीएफसीसीआईएल की सामाजिक प्रतिबद्धता तथा सतत विकास के संकल्प का सशक्त उदाहरण है। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

गौरतलब है कि श्री राजेंद्र चैधरी हनुमानगढ़ जिले के खिनानियां गांव के मूल निवासी है और इनका तबादला अपर मंडल रेल प्रबंधक, बीकानेर के पद पर हो चुका है। जल्द ही ये बीकानेर में अपना पदभार ग्रहण करेंगे।