मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

खातीपुरा (जयपुर)-दरभंगा-खातीपुरा (जयपुर) अमृत भारत एक्सप्रेस नई रेलसेवा का संचालन

मुख्य बिंदु
  • रेलवे द्वारा खातीपुरा (जयपुर)-दरभंगा-खातीपुरा (जयपुर) अमृत भारत एक्सप्रेस नई रेलसेवा (सप्ताह में 06 दिन) का संचालन किया जा रहा है।
  • इस रेलसेवा की उद्घाटन स्पेशल खातीपुरा (जयपुर)-दरभंगा एक तरफा रेलसेवा को 21 जून 2026 को खातीपुरा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।
  • उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि गाडी संख्या 09711 खातीपुरा (जयपुर)-दरभंगा एक तरफा रेलसेवा 21 जून 2026, रविवार को खातीपुरा से 16.
  • 00 बजे रवाना होकर सोमवार को 18.
  • यह रेलसेवा मार्ग में दौसा, बांदीकुई, मंडावर महुवा रोड, भरतपुर, ईदगाह आगरा, टूण्डला, ईटावा, कानपुर सेट्रल, उन्नाव, ऐशनाग, गोमतीनगर, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढी, जनकपुर रोड व कमतौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
WAf𝕏TGin🖨
खातीपुरा (जयपुर)-दरभंगा-खातीपुरा (जयपुर) अमृत भारत एक्सप्रेस नई रेलसेवा का संचालन

जयपुर। रेलवे द्वारा खातीपुरा (जयपुर)-दरभंगा-खातीपुरा (जयपुर) अमृत भारत एक्सप्रेस नई रेलसेवा (सप्ताह में 06 दिन) का संचालन किया जा रहा है। इस रेलसेवा की उद्घाटन स्पेशल खातीपुरा (जयपुर)-दरभंगा एक तरफा रेलसेवा को 21 जून 2026 को खातीपुरा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि गाडी संख्या 09711 खातीपुरा (जयपुर)-दरभंगा एक तरफा रेलसेवा 21 जून 2026, रविवार को खातीपुरा से 16.00 बजे रवाना होकर सोमवार को 18.55 बजे दरभंगा पहुॅचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में दौसा, बांदीकुई, मंडावर महुवा रोड, भरतपुर, ईदगाह आगरा, टूण्डला, ईटावा, कानपुर सेट्रल, उन्नाव, ऐशनाग, गोमतीनगर, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढी, जनकपुर रोड व कमतौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा की नियमित गाडी संख्या 19725 खातीपुरा (जयपुर)-दरभंगा-खातीपुरा (जयपुर) अमृत भारत एक्सप्रेस नई रेलसेवा 22 जून 2026 से खातीपुरा (जयपुर) से शुक्रवार को छोडकर सप्ताह में 06 दिन 22.30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 00.55 बजे दरभंगा पहुॅचेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 19726 दरभंगा-खातीपुरा (जयपुर) अमृत भारत एक्सप्रेस नई रेलसेवा 23 जून 2026 से दरभंगा से रविवार को छोडकर सप्ताह में 06 दिन 04.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 08.40 बजे खातीपुरा (जयपुर) पहुॅचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में दौसा, बांदीकुई, मंडावर महुवा रोड, भरतपुर, ईदगाह आगरा, टूण्डला, ईटावा, कानपुर सेट्रल, उन्नाव, ऐशनाग, गोमतीनगर, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढी, जनकपुर रोड व कमतौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

दोने ओर से इस रेलसेवा में 08 शयनयान, 11 साधारण श्रेणी, 01 पेट्रीकार व 02 पार्सल सहपॉवरका, सहित कुल 22 डिब्बे होगें।