मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

उत्तर रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी श्री कुलतार सिंह 35 वर्षों की शानदार सेवा के बाद सेवानिवृत्त

मुख्य बिंदु
  • उत्तर रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी श्री कुलतार सिंह आज 35 वर्षों की दीर्घकालीन और सराहनीय रेल सेवा के पश्चात सेवानिवृत्त हो गए।
  • नई दिल्ली स्थित उत्तर रेलवे के प्रधान कार्यालय, बड़ौदा हाउस में आयोजित एक गरिमामयी विदाई समारोह में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
  • श्री कुलतार सिंह ने अपने तीन दशकों से अधिक के कार्यकाल के दौरान रेलवे के जनसंपर्क विभाग में अपनी अमिट छाप छोड़ी।
  • उनकी प्रमुख उपलब्धियों में उत्तर रेलवे के लिए अनेक शार्ट वीडियो स्पॉट्स/डॉक्युमेंट्रीज़ का निर्माण, सोशल मीडिया पर उत्तर रेलवे की प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराना और रेलवे की वेबसाइट को द्विभाषी (हिंदी और अंग्रेजी) रूप में विकसित करने में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका शामिल है।
  • मीडिया जगत के साथ उनके मधुर संबंधों और समय-समय पर उत्तर रेलवे की ओर से दिए गए आधिकारिक एवं सटीक बयानों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
WAf𝕏TGin🖨
उत्तर रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी श्री कुलतार सिंह 35 वर्षों की शानदार सेवा के बाद सेवानिवृत्त

नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी श्री कुलतार सिंह आज 35 वर्षों की दीर्घकालीन और सराहनीय रेल सेवा के पश्चात सेवानिवृत्त हो गए। नई दिल्ली स्थित उत्तर रेलवे के प्रधान कार्यालय, बड़ौदा हाउस में आयोजित एक गरिमामयी विदाई समारोह में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

श्री कुलतार सिंह ने अपने तीन दशकों से अधिक के कार्यकाल के दौरान रेलवे के जनसंपर्क विभाग में अपनी अमिट छाप छोड़ी।

उनकी प्रमुख उपलब्धियों में उत्तर रेलवे के लिए अनेक शार्ट वीडियो स्पॉट्स/डॉक्युमेंट्रीज़ का निर्माण, सोशल मीडिया पर उत्तर रेलवे की प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराना और रेलवे की वेबसाइट को द्विभाषी (हिंदी और अंग्रेजी) रूप में विकसित करने में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका शामिल है।

मीडिया जगत के साथ उनके मधुर संबंधों और समय-समय पर उत्तर रेलवे की ओर से दिए गए आधिकारिक एवं सटीक बयानों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

इस अवसर पर उत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक श्री हर्ष खरे ने श्री सिंह के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सेवानिवृत्ति प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए। श्री खरे ने उनके अथक प्रयासों की प्रशंसा की और उनके बेहतर स्वास्थ्य व सुखद भविष्य की कामना की।

विदाई समारोह के दौरान विभिन्न विभागों के प्रमुख विभागाध्यक्ष और कार्मिक शाखा के उच्च अधिकारीगण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने श्री सिंह के साढ़े तीन दशक की रेल सेवा के दौरान किये गए कार्य अनुभवों को अन्य सेवानिवृत हो रहे रेल अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ सांझा किया।

इस अवसर पर श्री सिंह के साथ अन्य 17 रेल अधिकारी एवं कर्मचारी भी बड़ौदा हाउस नई दिल्ली में सेवानिवृत्त हुए।