मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा करेंगे 'राजस्थान स्टार्टअप समिट' का उद्घाटन

— स्टार्टअप, निवेशक, मेंटर और उद्योग जगत को मिलेगा सहयोगी मंच

मुख्य बिंदु
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को होटल ताज आमेर में आयोजित होने वाले 'राजस्थान स्टार्टअप समिट—2026' के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।
  • राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के सहयोग से ओपन इनोवेशन लोटस फाउंडेशन और स्टार्टअप आर्मेनिया साइंटिफिक एजुकेशनल फाउंडेशन, आर्मेनिया सरकार द्वारा आयोजित होने वाले तीन दिवसीय 'राजस्थान स्टार्टअप समिट' में स्टार्टअप, निवेशक, मेंटर और उद्योग जगत के लिए सहयोगी मंच तैयार​ किया जाएगा।
  • 27 फरवरी से 1 मार्च तक चलने वाले इस समिट में 130 से अधिक चयनित स्टार्टअप को कार्यशालाओं, पैनल चर्चा और व्यक्तिगत मार्गदर्शन सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • उल्लेखनीय है कि इन स्टार्टअप में 50 प्रतिशत से अधिक स्टार्टअप राजस्थान से हैं और लगभग 20 प्रतिशत स्टार्टअप विदेशी हैं।
  • इस समिट का उद्देश्य भारतीय स्टार्टअप और दक्षिण एशिया, पूर्वी यूरोप, मिडिल ईस्ट आदि क्षेत्रों के निवेशकों के बीच साझेदारी बढ़ाना है।
WAf𝕏TGin🖨

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को होटल ताज आमेर में आयोजित होने वाले 'राजस्थान स्टार्टअप समिट—2026' के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।

राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के सहयोग से ओपन इनोवेशन लोटस फाउंडेशन और स्टार्टअप आर्मेनिया साइंटिफिक एजुकेशनल फाउंडेशन, आर्मेनिया सरकार द्वारा आयोजित होने वाले तीन दिवसीय 'राजस्थान स्टार्टअप समिट' में स्टार्टअप, निवेशक, मेंटर और उद्योग जगत के लिए सहयोगी मंच तैयार​ किया जाएगा।

27 फरवरी से 1 मार्च तक चलने वाले इस समिट में 130 से अधिक चयनित स्टार्टअप को कार्यशालाओं, पैनल चर्चा और व्यक्तिगत मार्गदर्शन सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इन स्टार्टअप में 50 प्रतिशत से अधिक स्टार्टअप राजस्थान से हैं और लगभग 20 प्रतिशत स्टार्टअप विदेशी हैं। इस समिट का उद्देश्य भारतीय स्टार्टअप और दक्षिण एशिया, पूर्वी यूरोप, मिडिल ईस्ट आदि क्षेत्रों के निवेशकों के बीच साझेदारी बढ़ाना है।

साथ ही यह समिट राजस्थान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख स्टार्टअप एवं नवाचार केंद्र के रूप में स्थापित करने का अवसर प्रदान करेगा।

यह समिट नीति संवाद, इनोवेशन प्रदर्शन और स्टार्टअप-निवेशक जुड़ाव के लिए व्यापक मंच होगा। तीन दिन तक क्यूरेटेड सत्रों के माध्यम से फाउंडर्स, निवेशक, मेंटर्स, कॉर्पोरेट्स और राजकीय प्रतिनिधि एक साथ मंच साझा करेंगे।

कार्यक्रम के पहले दिन 'लीडरशिप एंड इम्पैक्ट: पॉलिसी एंड इनोवेशन के माध्यम से भविष्य को आकार देना' विषय पर पैनल चर्चा आयोजित की जाएगी। साथ ही इनोवेशन पैवेलियन का उद्घाटन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न स्टार्टअप के नवाचारों को दिखाया जाएगा। इसके पश्चात् कैंपफायर टॉक्स का आयोजन होगा।