मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

प्रधानमंत्री 15 नवंबर को सूरत में निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की प्रगति की समीक्षा करेंगे

मुख्य बिंदु
  • बुलेट ट्रेन से मुंबई-अहमदाबाद की यात्रा का समय लगभग दो घंटे रह जाएगा नई दिल्ली।
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को गुजरात का दौरा करेंगे।
  • सुबह लगभग 10 बजे प्रधानमंत्री सूरत में निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का दौरा करेंगे और मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (एमएएचएसआर) की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
  • यह भारत की सबसे महत्वाकांक्षी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से एक है और देश के हाई-स्पीड कनेक्टिविटी के युग में प्रवेश का प्रतीक है।
  • एमएएचएसआर लगभग 508 किलोमीटर लंबा है, जिसमें 352 किलोमीटर गुजरात और दादरा एवं नगर हवेली में और 156 किलोमीटर महाराष्ट्र में है।
  • यह कॉरिडोर साबरमती, अहमदाबाद, आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, बिलिमोरा, वापी, बोईसर, विरार, ठाणे और मुंबई सहित प्रमुख शहरों को जोड़ेगा, जो भारत के परिवहन बुनियादी ढांचे में एक परिवर्तनकारी कदम होगा।
WAf𝕏TGin🖨
प्रधानमंत्री 15 नवंबर को सूरत में निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का दौरा करेंगे

बुलेट ट्रेन से मुंबई-अहमदाबाद की यात्रा का समय लगभग दो घंटे रह जाएगा नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को गुजरात का दौरा करेंगे।

सुबह लगभग 10 बजे प्रधानमंत्री सूरत में निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का दौरा करेंगे और मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (एमएएचएसआर) की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

यह भारत की सबसे महत्वाकांक्षी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से एक है और देश के हाई-स्पीड कनेक्टिविटी के युग में प्रवेश का प्रतीक है।

एमएएचएसआर लगभग 508 किलोमीटर लंबा है, जिसमें 352 किलोमीटर गुजरात और दादरा एवं नगर हवेली में और 156 किलोमीटर महाराष्ट्र में है। यह कॉरिडोर साबरमती, अहमदाबाद, आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, बिलिमोरा, वापी, बोईसर, विरार, ठाणे और मुंबई सहित प्रमुख शहरों को जोड़ेगा, जो भारत के परिवहन बुनियादी ढांचे में एक परिवर्तनकारी कदम होगा।

अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उन्नत इंजीनियरिंग तकनीकों से निर्मित इस परियोजना में 465 किलोमीटर (मार्ग का लगभग 85 प्रतिशत) पुलों पर आधारित है, जिससे न्यूनतम भूमि व्यवधान और बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित होती है। अब तकए 326 किलोमीटर पुलों का काम पूरा हो चुका है और 25 में से 17 नदी पुलों का निर्माण हो चुका है।

पूरा होने पर, बुलेट ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच यात्रा के समय को लगभग दो घंटे तक कम कर देगी, जिससे अंतर-शहर यात्रा तेज़, आसान और अधिक आरामदायक होकर क्रांतिकारी बदलाव लाएगी। इस परियोजना से पूरे कॉरिडोर पर व्यापारए पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने और क्षेत्रीय विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

सूरत-बिलिमोरा खंड, जो लगभग 47 किलोमीटर लंबा है, निर्माण कार्य के अंतिम चरण में है, जहाँ सिविल कार्य और ट्रैक बिछाने का काम पूरी तरह से पूरा हो चुका है।

सूरत स्टेशन का डिज़ाइन शहर के विश्व प्रसिद्ध हीरा उद्योग से प्रेरित है, जो इसकी भव्यता और कार्यक्षमता दोनों को दर्शाता है। स्टेशन को यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें विशाल प्रतीक्षालय, शौचालय और खुदरा दुकानें शामिल हैं।

यह सूरत मेट्रो, सिटी बसों और भारतीय रेलवे नेटवर्क के साथ निर्बाध मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी भी प्रदान करेगा।