मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

हनुमानगढ-श्रीगंगानगर-हनुमानगढ नई स्पेशल रेलसेवा का संचालन

सादुलपुर-हनुमानगढ स्पेशल रेलसेवा के मार्ग के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

WAf𝕏TGin✉🖨

श्रीगंगानगर, रेलवे द्वारा हनुमानगढ-श्रीगंगानगर-हनुमानगढ नई स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

गाडी संख्या 04703 हनुमानगढ-श्रीगंगानगर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा हनुमानगढ से प्रतिदिन 04.15 बजे प्रस्थान कर 05.35 बजे श्रीगंगानगर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04704 श्रीगंगानगर-हनुमानगढ प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा श्रीगंगानगर से प्रतिदिन 14.40 बजे प्रस्थान कर 16.35 बजे हनुमानगढ पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में धोलीपाल, सादुलशहर व बनवाली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

उपरोक्त रेलसेवा के संचालन से गाडी संख्या 04705/04706 श्रीगंगानगर-जयपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा श्रीगंगानगर-हनुमानगढ-श्रीगंगानगर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाडी संख्या 04775 सादुलपुर-हनुमानगढ स्पेशल रेलसेवा 05 सितम्बर 2025 से सादुलपुर से 19.00 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 18.20 बजे रवाना होकर 23.10 बजे के स्थान पर 22.25 बजे हनुमानगढ पहुॅचेगी।