मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

दिल्ली की वायु गुणवत्ता अभी भी 'खराब' श्रेणी में

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में शनिवार को अनुकूल हवाओं की गति की वजह से आंशिक सुधार हुआ, लेकिन अब भी यह ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। सरकारी एजेंसियों ने बताया

WAf𝕏TGin✉🖨
दिल्ली की वायु गुणवत्ता अभी भी 'खराब' श्रेणी में

नयी दिल्ली। दिल्ली की वायु गुणवत्ता में शनिवार को अनुकूल हवाओं की गति की वजह से आंशिक सुधार हुआ, लेकिन अब भी यह ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। सरकारी एजेंसियों ने बताया कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में दिन के समय और सुधार होगा और इसके ‘मध्यम’ श्रेणी में जाने की उम्मीद है। दिल्ली का शनिवार सुबह नौ बजे एक्यूआई 263 रहा जबकि शुक्रवार को गत 24 घंटे का औसत एक्यूआई 296 दर्ज किया गया था। इसी प्रकार दिल्ली में गत बृहस्पतिवार और बुधवार को एक्यूआई क्रमश: 283 और 211 रहा था।