मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने किया उदयपुर के वन क्षेत्रों का निरीक्षण

वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक, (हॉफ) जी. वी. रेड्डी ने शनिवार को उदयपुर के वन क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने चीरवा का घाटा स्थित महात्मा गांधी स्मृति वन उद्यान (फूलों की घाटी) का दौरा कर वहां वन सुरक्षा एवं प्रबंध समिति एवं स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित कार्यो की सराहना की।

मुख्य बिंदु
  • वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक, (हॉफ) जी.
  • रेड्डी ने शनिवार को उदयपुर के वन क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
  • उन्होंने चीरवा का घाटा स्थित महात्मा गांधी स्मृति वन उद्यान (फूलों की घाटी) का दौरा कर वहां वन सुरक्षा एवं प्रबंध समिति एवं स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित कार्यो की सराहना की।
WAf𝕏TGin🖨
प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने किया उदयपुर के वन क्षेत्रों का निरीक्षण

उदयपुर, वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक, (हॉफ) जी.वी. रेड्डी ने शनिवार को उदयपुर के वन क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने चीरवा का घाटा स्थित महात्मा गांधी स्मृति वन उद्यान (फूलों की घाटी) का दौरा कर वहां वन सुरक्षा एवं प्रबंध समिति एवं स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित कार्यो की सराहना की।

उन्होंने अम्बेरी स्थित मेवाड़ जैव विविधता पार्क में फाइकस प्रजाति का पौधारोपण किया व पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल के निर्देश दिए। श्री रेड्डी ने पुरोहितजी का तालाब, अम्बेरी के उचित प्रंबधन व रखरखाव के प्रयासों को सराहा।

उन्होंने टीएडी मद से विकसित किये गये वनराज स्टोर का अवलोकन एवं उत्पादों की बिक्री का शुभंारभ किया। तत्पश्चात वन भवन परिसर में उदयपुर संभाग के समस्त उप वन संरक्षकगणों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई।

इस अवसर पर संभागीय मुख्य वन संरक्षक आर.के. सिंह, वन संरक्षक आर.के. जैन व आर.के. खैरवा, उप वन संरक्षक बालाजी करी व अजीत उचोई सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।