मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,760 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 14 और लोगो की मौत होने से राज्य में मरने वालों की संख्या मंगलवार को रात तक बढ़कर 1,264 हो गयी। वहीं, इस अवधि में

WAf𝕏TGin🖨
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,760 नये मामले

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 14 और लोगो की मौत होने से राज्य में मरने वालों की संख्या मंगलवार को रात तक बढ़कर 1,264 हो गयी।

वहीं, इस अवधि में राज्य में कोविड-19 के 1,760 नये मरीज सामने आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात साढे़ आठ बजे तक के चौबीस घंटे में राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से 14 और मरीजों की मौत हुई हैं, जिससे राज्य में इस महामारी में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1,264 हो गयी।

उन्होंने बताया कि जयपुर में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक 302, जोधपुर में 125, बीकानेर में 96,कोटा में 89, अजमेर में 88 व भरतपुर में 73 मौत हो चुकी हैं।