मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

खशोगी के बेटों ने पिता के हत्यारों को किया माफ

वाशिंगटन पोस्ट के पत्रकार जमाल खशोगी के बेटों ने शुावार को घोषणा की कि उन्होंने अपने पिता के हत्यारों को माफ कर दिया है, जिससे सऊदी के पांच सरकारी एजेंटों

WAf𝕏TGin✉🖨
खशोगी के बेटों ने पिता के हत्यारों को किया माफ

दुबईं  । वाशिंगटन पोस्ट के पत्रकार जमाल खशोगी के बेटों ने शुावार को घोषणा की कि उन्होंने अपने पिता के हत्यारों को माफ कर दिया है, जिससे सऊदी के पांच सरकारी एजेंटों की मौत की सजा पर रोक लग गईं है। सलाह खशोगी ने ट्वीट किया, हम शहीद जमाल खशेगी के बेटे अपने पिता के हत्यारों को माफ करते हैं, जिसका फल हमें अल्लाह से मिलेगा। सलाह खशेगी सऊदी अरब में रहते हैं और पिता की हत्या के मामले में उन्हें शाही अदालत से वित्तीय मुआवजा भी मिल चुका है।

अरब न्यूज ने खशोगी के बेटों की घोषणा पर स्पष्टता देते हुए कहा कि बेटों के माफ कर देने से हत्यारे मौत की सजा से बच सकते हैं लेकिन इसका यह मतलब यह नहीं है कि उनकों कोईं भी सजा नहीं मिलेगी।