मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

दो बैंकों पर 3.5 करोड़ का जुर्माना

सार्वजनिक क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक पर रिजर्व बैंक ने 1. 5 करोड़ रपए का जुर्माना लगाया है।

WAf𝕏TGin🖨
दो बैंकों पर 3.5 करोड़ का जुर्माना

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक पर रिजर्व बैंक ने 1.5 करोड़ रपए का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना कोष के अंतिम उपयोग पर निगरानी नहीं रखने समेत अन्य नियमों के उल्लंघन को लेकर लगाया गया है। कारपोरेशन बैंक पर भी दो करोड़ रपए का जुर्माना लगाया गया है। इलाहाबाद बैंक ने शुक्रवार को बयान में कहा, ‘‘रिजर्व बैंक ने कोष के अंतिम उपयोग पर निगरानी नहीं रखने, वर्गीकरण तथा धोखाधड़ी की जानकारी देने में विलंब पर यह जुर्माना लगाया है। कारपोरेशन बैंक ने भी कुछ इसी तरह की अनियमितता बरती थीं।