मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
MPUAT-NEWS

कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग (CTAE) में डॉ. बी. आर. आंबेडकर की पावन स्मृति में महापरिनिर्वाण दिवस मनाया

मुख्य बिंदु
  • कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग में आज भारतरत्न डॉ.
  • आंबेडकर की पावन स्मृति में महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया।
  • कार्यक्रम की अध्यक्षता डीन, CTAE द्वारा की गई।
  • विक्रमादित्य दवे, सह डीन (छात्र कल्याण) ने बताया कि लगभग 150 विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया।
  • अपने संबोधन में डॉ दवे ने बाबासाहेब डॉ.
  • आंबेडकर के प्रेरणादायी जीवन और पूर्ण जीवनी पर प्रकाश डाला।
WAf𝕏TGin🖨
कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग (CTAE) में डॉ. बी. आर. आंबेडकर की पावन स्मृति में महापरिनिर्वाण दिवस मनाया

उदयपुर। कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग में आज भारतरत्न डॉ. बी. आर. आंबेडकर की पावन स्मृति में महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डीन, CTAE द्वारा की गई। डॉ. विक्रमादित्य दवे, सह डीन (छात्र कल्याण) ने बताया कि लगभग 150 विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया।

अपने संबोधन में डॉ दवे ने बाबासाहेब डॉ. बी. आर. आंबेडकर के प्रेरणादायी जीवन और पूर्ण जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब के जीवन का प्रत्येक प्रसंग समाज के लिए एक महत्वपूर्ण सीख है।

डॉ. दवे ने यह भी उल्लेख किया कि बाबासाहेब ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए अनथक परिश्रम किया। वे कोलंबिया विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएच.डी प्राप्त करने वाले पहले भारतीय थे।

डॉ. दवे ने आगे बताया कि स्वतंत्रता के बाद बाबासाहेब ने न केवल भारतीय संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि देश के प्रथम विधि मंत्री के रूप में हिंदू कानूनों में सुधार कर महिला अधिकारों को सशक्त किया और बहुपत्नी प्रथा जैसी कुप्रथाओं को समाप्त किया।

दिव्या, अभिषेख, मनोज, नवरत्न, लक्ष्य, अंजली और वैभव सहित कई विद्यार्थियों ने भी डॉ. बी. आर. आंबेडकर के जीवन और योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में डॉ. नारोतम सोनी, इं. मनोज, इं. भागीरथ जोशी, इं. विवेक मीणा, डॉ. पंकज उपाध्याय सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।