मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

प्रशिक्षु आईपीएस सिद्धार्थ श्रीवास्तव की त्वरित कार्यवाही से रिटायर्ड फौजी हत्याकांड में मृतक की पत्नी उसका प्रेमी सहित तीन गिरफ्तार

के डी अब्बासी 

के डी अब्बासी

मुख्य बिंदु
  • पुरम थाना क्षेत्र के आंवली इलाके में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
  • प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद और अवैध संबंधों के चलते आरोपियों ने मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी।
  • जिला पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 1 मई 2026 को आंवली क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर में संदिग्ध अवस्था में मृत मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
  • घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ।
  • मृतक के गले पर चोट के निशान पाए जाने पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसमें हत्या की आशंका मजबूत हुई।
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित जांच शुरू की।
WAf𝕏TGin🖨
प्रशिक्षु आईपीएस सिद्धार्थ श्रीवास्तव की त्वरित कार्यवाही से रिटायर्ड फौजी हत्याकांड में मृतक की पत्नी उसका प्रेमी सहित तीन गिरफ्तार

कोटा। शहर के आर.के.पुरम थाना क्षेत्र के आंवली इलाके में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद और अवैध संबंधों के चलते आरोपियों ने मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी।

जिला पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 1 मई 2026 को आंवली क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर में संदिग्ध अवस्था में मृत मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। मृतक के गले पर चोट के निशान पाए जाने पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसमें हत्या की आशंका मजबूत हुई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित जांच शुरू की। जांच के दौरान पारिवारिक विवाद, संदिग्ध संपर्क, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर गहन पड़ताल की गई। पुलिस को पता चला कि मृतक और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था तथा पत्नी के कुछ व्यक्तियों से करीबी संबंध थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी और वृताधिकारी मनीष शर्मा के निर्देशन में थाना आर.के.पुरम के थानाधिकारी सिद्धार्थ श्रीवास्तव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

जांच में सामने आया कि आरोपी पत्नी की नजदीकी देवेष शर्मा से बढ़ गई थी। दोनों के बीच घनिष्ठ संबंध बन गए थे। पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देवेष शर्मा, विष्णु सिंह राठौड़ और मृतक की पत्नी दिपिका शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की साजिश स्वीकार की। आरोपियों ने मृतक का गला दबाकर हत्या की और बाद में शव को पलंग पर लिटाकर सामान्य मौत दर्शाने का प्रयास किया।

मुख्य आरोपी देवेष शर्मा को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस ने आरोपी का पीछा करते हुए उसे हिण्डौन सिटी के ब्रह्मपुरी कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार मामले में आगे विस्तृत अनुसंधान जारी है तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।