मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

स्टेशन हाट रोड पर अतिक्रमणकारियों के लाल निशान लगाकर निगम अतिक्रमण हटाना भूला, या निगम अफसर किसी डर के साए में हैं 

के डी अब्बासी 

के डी अब्बासी

मुख्य बिंदु
  • कोटा शहर के स्टेशन हाट रोड पर पिछले लगभग छह माह के करीब नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी निगम दस्ता अपनी पूरी टीम के साथ कोटा शहर के भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र के हाट रोड पर बुलडोजर के साथ पहुंचा और अस्थाई अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही शुरू की और स्थाई अतिक्रमणों पर लाल क्रॉस के निशान लगाकर उनको हटाने का एक हफ्ते का समय दिया।
  • उस बात को गुजरे लगभग छह माह से ज्यादा गुजर गये लेकिन निगम की टीम ने हाट रोड पर अतिक्रमण हटाने की बात तो दूर उस तरफ जाकर झांका तक नहीं।
  • इस छह माह में यह हुआ बनारस चाय के नाम से थड़ी चलाने वाले ने शुरू में तो दीवार के सहारे एक छोटी सी चाय की थड़ी शुरू की लेकिन अब बनारस चाय की थड़ी वाले ने अपनी थड़ी सड़क पर लगाने के साथ साथ एक बिरयानी की दुकान और गन्ने के जूस का ठेला लगाकर लंबा चौड़ा कब्जा कर लिया,इसी प्रकार साइन बर्गर वाले ने सड़क पर कब्जा कर रखा है।
  • अन्य होटल वाले और चाय वालो ने भी सड़क पर कब्जा किया हुआ है जिसके कारण शाम को जाम जैसे हालात बन जाते हैं।
WAf𝕏TGin🖨
स्टेशन हाट रोड पर अतिक्रमणकारियों के लाल निशान लगाकर निगम अतिक्रमण हटाना भूला, या निगम अफसर किसी डर के साए में हैं 

कोटा। कोटा शहर के स्टेशन हाट रोड पर पिछले लगभग छह माह के करीब नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी निगम दस्ता अपनी पूरी टीम के साथ कोटा शहर के भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र के हाट रोड पर बुलडोजर के साथ पहुंचा और अस्थाई अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही शुरू की और स्थाई अतिक्रमणों पर लाल क्रॉस के निशान लगाकर उनको हटाने का एक हफ्ते का समय दिया।

उस बात को गुजरे लगभग छह माह से ज्यादा गुजर गये लेकिन निगम की टीम ने हाट रोड पर अतिक्रमण हटाने की बात तो दूर उस तरफ जाकर झांका तक नहीं।

इस छह माह में यह हुआ बनारस चाय के नाम से थड़ी चलाने वाले ने शुरू में तो दीवार के सहारे एक छोटी सी चाय की थड़ी शुरू की लेकिन अब बनारस चाय की थड़ी वाले ने अपनी थड़ी सड़क पर लगाने के साथ साथ एक बिरयानी की दुकान और गन्ने के जूस का ठेला लगाकर लंबा चौड़ा कब्जा कर लिया,इसी प्रकार साइन बर्गर वाले ने सड़क पर कब्जा कर रखा है।

अन्य होटल वाले और चाय वालो ने भी सड़क पर कब्जा किया हुआ है जिसके कारण शाम को जाम जैसे हालात बन जाते हैं।जबकि अतिक्रमण हटाने वाला निगम दस्ता लगभग हर सप्ताह अतिक्रमण हटाने के लिए स्टेशन के मुख्य बाजार में हाट रोड के सामने से गुजर कर मुख्य बाजार के अतिक्रमण हटाने के लिए आना लगा रहता है लेकिन निगम अधिकारियों को किस काले साए का डर सताता है जो इस हाट रोड के अतिक्रमण नहीं हटाते हैं।

इस तरह की स्टेशन क्षेत्र के लोगों में चर्चा जोरो पर है कि निगम अफसर किस डर के साए में है जो अतिक्रमण हटाने की हिम्मत नहीं कर रहे है।

स्थानीय निवासियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले छह माह से स्टेशन रोड पर अतिक्रमण की बाड़ सी आ गई है।अतिक्रमणकारी अपने ठेले,कुर्सियों को सड़क के बीच तक ले आए हैं।

अब तो अतिक्रमणकारी ठेले वाले और दुकान वाले तो अब यह समझने लगे है कि उनको यहां का पट्टा मिल गया हो। चाय की दुकान वालों ने दस से 15 फीट से ज्यादा जगह घेर रखी है।

एक होटल संचालक ने अपने होटल के उद्घाटन के समय से रास्ते में बड़े-बड़े बोर्ड लगा रखे हैं जिन्हें हटाने का नाम ही नहीं है।

स्थानीय लोगों ने निगम के सबसे बड़े अधिकारी सीईओ से मांग की है कि हाड रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही जल्द से जल्द की जाय जिससे स्थानीय निवासियों का प्रशासन पर भरोसा कायम हो की निगम बिना दबे,बिना डरे कार्यवाही करता है।