मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

सीआई अनिल कुमार टेलर ने अपराधियो के मंसुबो को किया नाकाम

के डी अब्बासी 

के डी अब्बासी

मुख्य बिंदु
  • बोरखेड़ा थाना प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर अनिल कुमार टेलर ने सहायक उप निरीक्षक करतार सिंह, कांस्टेबल मोहित, राधेश्याम, मनीष, बजरंगलाल और गजानंद के साथ अपराधियो के मंसुबो को नाकाम किया, बड़ी वारदात टली।
  • हाइवे पर वाहन चालकों से लूट की वारदात को देने वाले थे अंजाम,वारदात से पहले पांच बदमाश को बोरखेडा थाना क्षेत्र मे राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन पर ट्रक चालको व अन्य वाहन चालको के साथ लुट व डकैती की घटना को अंजाम देने की योजना बनाते सिमलिया निवासी मनीष सुमन, दीगोद निवासी विकास योगी, उद्योग नगर निवासी प्रदीप मीणा कैथून निवासी रोहित मीणा और शिमला निवासी अजय मीणा को गिरफ्तार किया है।
  • आरोपियों से मारुति कार देसी कट्टा, खंजर, चाकू, मिर्च पाउडर व महिला के कपड़े बरामद।
  • गिरफ्तार आरोपी 0007 कोहिनुर गैंग से तार जुडे है।
  • गैंग सरगना के कहने पर आरोपियों के द्वारा की जाती थी लुट की वारदात।
WAf𝕏TGin🖨
सीआई अनिल कुमार टेलर ने अपराधियो के मंसुबो को किया नाकाम

कोटा। बोरखेड़ा थाना प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर अनिल कुमार टेलर ने सहायक उप निरीक्षक करतार सिंह, कांस्टेबल मोहित, राधेश्याम, मनीष, बजरंगलाल और गजानंद के साथ अपराधियो के मंसुबो को नाकाम किया, बड़ी वारदात टली।

हाइवे पर वाहन चालकों से लूट की वारदात को देने वाले थे अंजाम,वारदात से पहले पांच बदमाश को बोरखेडा थाना क्षेत्र मे राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन पर ट्रक चालको व अन्य वाहन चालको के साथ लुट व डकैती की घटना को अंजाम देने की योजना बनाते सिमलिया निवासी मनीष सुमन, दीगोद निवासी विकास योगी, उद्योग नगर निवासी प्रदीप मीणा कैथून निवासी रोहित मीणा और शिमला निवासी अजय मीणा को गिरफ्तार किया है।आरोपियों से मारुति कार देसी कट्टा, खंजर, चाकू, मिर्च पाउडर व महिला के कपड़े बरामद।गिरफ्तार आरोपी 0007 कोहिनुर गैंग से तार जुडे है।

गैंग सरगना के कहने पर आरोपियों के द्वारा की जाती थी लुट की वारदात।कोटा सिटी पुलिस एसपी तेजस्वनी गौतम (आईपीएस) ने बताया कि वाछिंत अपराधियो की गिरफ्तारी व धरपकड हेतु संपुर्ण शहर मे अभियान संचालित है व लगातार अवैध हथियारो व चोरी लुट की घटनाओ को अजांम देने वालो शातिर अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु सघन चैकिंग अभियान व धरपकड जारी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस टीम जानकारी मिली थी कि नया नोहरा फोरलेन क्षेत्र हाईवे पर पेट्रॉल पंप के पास से कार में बैठे पांच आरोपी जो कि महिला के भेष मे हाईवे पर ट्रक चालको व वाहन चालको को गच्चा देकर वाहन रुकवाने व हथियारो के दम पर उनके साथ लुट करने की योजना बना रहे थे और कह रहे हैं।

अगर किसी ने विरोध किया तो देशी कट्टे से फायर कर देगें या चाकु से वार कर घायल कर देगें व लुट की रकम लेकर फरार हो जाते। इस पर हमारी पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए पांचो बदमाशों को गिरफ्तार किया।