मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

वंदेमातरम् गीत राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 

डॉ.राजमती पोखरना प्रथम, इरा सक्सेना द्वितीय, विजय शर्मा तृतीय

मुख्य बिंदु
  • कोटा / वंदेमातरम् गीत राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भीलवाड़ा की डॉ.
  • राजमती पोखरना प्रथम, जयपुर की इरा सक्सेना द्वितीय एवं कोटा के विजय कुमार शर्मा तृतीय रहे।
  • उदयपुर के ललित कुमार पारख, जयपुर की डॉ.
  • अनुपमा गोयल, कोटा के डॉ.
  • वैदेही गौतम, अंजना जैन, संदीप द्विवेदी, कोटा जिले में दीगोद के गौरव राठौर, नई दिल्ली के नरेन्द्र सिंह नीहार , हैदराबाद की सरिता सुराना, बूंदी की रेखा शर्मा एवं जयपुर की डॉ.
  • अंजू सक्सेना का चयन प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए किया गया।
WAf𝕏TGin🖨
 वंदेमातरम् गीत राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 

कोटा / वंदेमातरम् गीत राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भीलवाड़ा की डॉ.राजमती पोखरना प्रथम, जयपुर की इरा सक्सेना द्वितीय एवं कोटा के विजय कुमार शर्मा तृतीय रहे।

उदयपुर के ललित कुमार पारख, जयपुर की डॉ.अनुपमा गोयल, कोटा के डॉ.वैदेही गौतम, अंजना जैन, संदीप द्विवेदी, कोटा जिले में दीगोद के गौरव राठौर, नई दिल्ली के नरेन्द्र सिंह नीहार , हैदराबाद की सरिता सुराना, बूंदी की रेखा शर्मा एवं जयपुर की डॉ.अंजू सक्सेना का चयन प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए किया गया।

वंदेमातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रंगीतिका संस्था द्वारा संस्कृति,साहित्य,मीडिया फोरम कोटा के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 12 राज्यों राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र ओडिशा, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, पश्चिमी बंगाल, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, तमिलनाडु राज्यों से 82 प्रतियोगियों ने भाग लिया।

रंगीतिका संस्था की संस्थापक अध्यक्ष स्नेह लता शर्मा ने सभी प्रतियोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर बताया कि पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम शीघ्र ही आयोजित किया जाएगा तथा पूर्व घोषित पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने प्रतियोगियों के निर्णय के लिए संस्था सचिव महेश पंचोली और संयोजक डॉ. प्रभात कुमार सिंघल का साधुवाद ज्ञापित किया है।