रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी पूजा महोत्सव एवं दीवाली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात के दबाव को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर स्पेशल रेलसेवा का मंदसौर स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अभय शर्मा के अनुसार गाडी संख्या ०९७२३, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा मंदसौर स्टेशन पर १६.२८ बजे आगमन एवं १६.३० बजे प्रस्थान एवं गाडी संख्या ०९७२४, बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा मंदसौर स्टेशन पर १७.१० बजे आगमन एवं १७.१२ बजे प्रस्थान करेगी।
स्पेशल रेल सेवा की समय सारणी निम्नानुसार होगी - ०९७२३, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल दिनांक ०२.१०.१९ से २५.१२.१९ (१३ ट्रिप) स्टेशन ०९७२४, बांद्रा टर्मिनस-जयपुर स्पेशल दिनांक ०३.१०.१९ से २६.१२.१९ (१३ ट्रिप) आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान - ०८.१० (बुध) जयपुर ०३.१० (शुक्र) - ०८.२१ ०८.२३ कनकपुरा ०२.२६ ०२.२८ ०९.४५ ०९.४७ किशनगढ ००.५६ ००.५८ १०.४० १०.५० अजमेर २३.५० ००.२५ १२.४५ १२.४७ भीलवाडा २०.४२ २०.४४ १४.१० १४.१५ चित्तोडगढ १९.४० १९.५० १५.४२ १५.४४ नीमच १७.५८ १८.०० १६.२८ १६.३० मंदसौर १७.१० १७.१२ १७.४० १७.५० रतलाम १६.०० १६.१० २१.१८ २१.२८ वडोदरा १२.०५ १२.१५ २३.५० २३.५५ सूरत १०.१५ १०.१८ ०३.५५ ०३.५८ बोरीवली ०६.४७ ०६.५० ०४.४५ (गुरू) - बंाद्रा टर्मिनस - ०६.१५ (गुरू) इस गाडी में ०१ फर्स्ट मय सैकण्ड एसी, ०२ सैकण्ड एसी, ०४ थर्ड एसी, ०८ द्वितीय शयनयान, ०४ साधारण श्रेणी एवं ०२ पॉवरकार डिब्बो सहित कुल २१ डिब्बें होगें।
