मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jodhpur News

मालगाडियों के प्रमुख उपभोक्ताओं के साथ रेलवे की बैठक सम्पन्न

उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मण्डल पर माल यातायात बढाने तथा मण्डल पर माल लदान के स्तर को उठाने के उद्देश्य से गुरूवार दिनांक १३. ०६.

WAf𝕏TGin🖨
मालगाडियों के प्रमुख उपभोक्ताओं के साथ रेलवे की बैठक सम्पन्न

उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मण्डल पर माल यातायात बढाने तथा मण्डल पर माल लदान के स्तर को उठाने के उद्देश्य से गुरूवार दिनांक १३.०६.२०१९ को मण्डल कार्यालय स्थित सभाकक्ष में मालगाडियों के प्रमुख उपभोक्ताओं के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया ।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्फ अधिकारी श्री अभय शर्मा के अनुसार बैठक की अध्यक्षता श्रीमति मंजूषा जैन, मण्डल रेल प्रबन्धक/जयपुर ने की। बैठक में श्री आर पी मीना, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इन्फ्रा) , श्री के के मीना-वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबन्धक, डॉ राकेश कुमार-वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक, मण्डल के कई अधिकारी तथा  मालगाडियों के प्रमुख उपभोक्ताओं जैसे कॉनकोर, कृभको, अडानी लोगिस्टिक, श्री सीमेंट लि, अल्ट्राटेक सीमेंट लि, जे के लक्ष्मी सीमेंट लि, आदि के प्रतिनिधि उपस्थित थे ।

बैठक में वर्तमान वित्त वर्ष तथा भविष्य मे माल लदान के उत्पादन व प्रक्षेपण तथा माल यातायात को बढाने तथा माल गोदामों में आधारभूत सुविधाएं बढाने हेतु रेलवे द्वारा किये जाने वाले सहायक कार्य पर पर चर्चा की गई ।