मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

वर्षों का इंतजार हुआ खत्म, डांवरा राम को मिला आवासीय पट्टा

मुख्य बिंदु
  • राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच को धरातल पर साकार करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत कपूरिया में आयोजित ग्रामीण सेवा फोलोअप शिविर ग्रामीणों के लिए उम्मीद और विश्वास का केंद्र बनकर उभरा।
  • शिविर में वर्षों से आवासीय पट्टे की प्रतीक्षा कर रहे डांवरा राम पुत्र पेमा राम का सपना साकार हुआ और उन्हें मौके पर ही आवासीय पट्टा प्रदान किया गया।
  • आवासीय पट्टा प्राप्त करने के बाद डांवरा राम की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
  • उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस कार्य के लिए प्रयास कर रहे थे, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा था।
  • ग्रामीण सेवा फोलोअप शिविर में उनकी समस्या का त्वरित समाधान हुआ, जिससे अब उनके परिवार को स्थायी आवास का अधिकार मिल गया है।
  • उन्होंने शिविर प्रभारी तहसीलदार महेश कुमार पारेवा एवं राज्य सरकार का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह शिविर उनके परिवार के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
WAf𝕏TGin🖨
वर्षों का इंतजार हुआ खत्म, डांवरा राम को मिला आवासीय पट्टा

     जैसलमेर । राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच को धरातल पर साकार करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत कपूरिया में आयोजित ग्रामीण सेवा फोलोअप शिविर ग्रामीणों के लिए उम्मीद और विश्वास का केंद्र बनकर उभरा। शिविर में वर्षों से आवासीय पट्टे की प्रतीक्षा कर रहे डांवरा राम पुत्र पेमा राम का सपना साकार हुआ और उन्हें मौके पर ही आवासीय पट्टा प्रदान किया गया।

     आवासीय पट्टा प्राप्त करने के बाद डांवरा राम की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस कार्य के लिए प्रयास कर रहे थे, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा था। ग्रामीण सेवा फोलोअप शिविर में उनकी समस्या का त्वरित समाधान हुआ, जिससे अब उनके परिवार को स्थायी आवास का अधिकार मिल गया है। उन्होंने शिविर प्रभारी तहसीलदार महेश कुमार पारेवा एवं राज्य सरकार का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह शिविर उनके परिवार के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

     सरपंच गणेशमल सुदा ने कहा कि ग्रामवासियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण सेवा फोलोअप शिविरों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुँच रहा है और गाँवों में विकास की नई दिशा मिल रही है।


     ग्राम विकास अधिकारी चेतन जी ने शिविर के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना ही उनका लक्ष्य है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में भाग लेकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

     ग्रामीण सेवा फोलोअप शिविर राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुँचाने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। ऐसे शिविरों से आमजन का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो रहा है तथा जरूरतमंद परिवारों को समय पर राहत एवं अधिकार मिल रहे हैं।