मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

आपसी सहमति बंटवारे से मिला चनणाराम व पदमाराम को भूमि का असली मालिकाना हक

मुख्य बिंदु
  • ग्राम पंचायत कुण्डा में आयोजित फॉलोअप शिविर कुण्डा निवासी चनणाराम व पदमाराम पुत्र कृपाराम के लिए परिवार में नया उजियारा लाया एवं शिविर में आपसी सहमति के बंटवारे के माध्यम से दोनों भाईयो को अपनी पुस्तैनी जमीन का असली मालिकाना हक मिल गया।
  • वहीं परिवार में जमीन को लेकर छोटा-मोटा विवाद भी हमेशा-हमेशा के लिए समाप्त हो गया एवं परिवार मे प्रेम व भाईचारा का संचार कर गया।
  • चनणाराम व पदमाराम ने शिविर में नायब तहसीलदार लक्ष्मीरायण के समक्ष सामलाती भूमि का आपसी सहमति से बंटवारा करने के संबंध मे प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया तो उन्होंने मौके पर ही पटवारी को इसका बंटवारा प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिए।
  • पटवारी ने जमाबंदी के आधार पर दोनो भाईयो के हिस्से की आधी-आधी भूमि का बंटवारा कर उन्हे नई जमाबंदी तैयार की।
  • नायब तहसीलदार ने दोनों भाईयों को बंटवारा पत्र के साथ ही नई जमाबंदी प्रदान की।
  • चनणाराम व पदमाराम ने कहा कि यह कार्य फॉलोअप शिविर के कारण एक दिवस में हो गया।
WAf𝕏TGin🖨
आपसी सहमति बंटवारे से मिला चनणाराम व पदमाराम को भूमि का असली मालिकाना हक

       जैसलमेर । ग्राम पंचायत कुण्डा में आयोजित फॉलोअप शिविर कुण्डा निवासी चनणाराम व पदमाराम पुत्र कृपाराम के लिए परिवार में नया उजियारा लाया एवं शिविर में आपसी सहमति के बंटवारे के माध्यम से दोनों भाईयो को अपनी पुस्तैनी जमीन का असली मालिकाना हक मिल गया। वहीं परिवार में जमीन को लेकर छोटा-मोटा विवाद भी हमेशा-हमेशा के लिए समाप्त हो गया एवं परिवार मे प्रेम व भाईचारा का संचार कर गया।

       चनणाराम व पदमाराम ने शिविर में नायब तहसीलदार लक्ष्मीरायण के समक्ष सामलाती भूमि का आपसी सहमति से बंटवारा करने के संबंध मे प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया तो उन्होंने मौके पर ही पटवारी को इसका बंटवारा प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिए। पटवारी ने जमाबंदी के आधार पर दोनो भाईयो के हिस्से की आधी-आधी भूमि का बंटवारा कर उन्हे नई जमाबंदी तैयार की। नायब तहसीलदार ने दोनों भाईयों को बंटवारा पत्र के साथ ही नई जमाबंदी प्रदान की।

      चनणाराम व पदमाराम ने कहा कि यह कार्य फॉलोअप शिविर के कारण एक दिवस में हो गया। अन्यथा हमें इस कार्य के लिए तहसील स्तर पर जाना पड़ता व पैसे भी खर्च करने पड़ते। लेकिन आज यह कार्य बिना खर्चे के ग्राम स्तर पर हो गया। इससे बड़ी खुशी हमारे लिए क्या हो सकती है। उन्होंने इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री जी के साथ ही राजस्व प्रशासन का तहेदिल से आभार जताया एवं कहा कि फॉलोअप शिविर हमारे जैसे लोगों के लिये कितने लाभदायी साबित हो रहे है।