मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थी भी भरेंगे ई-कॉमर्स की उड़ान

मुख्य बिंदु
  • राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जैसलमेर में एमएसएमई विकास कार्यालय, जयपुर के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा जागरूकता अभियान का सफल आयोजन शनिवार कोे किया गया।
  • कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों, महिलाओं एवं युवाओं को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत उपलब्ध कौशल प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता, टूलकिट प्रोत्साहन, डिजिटल सशक्तिकरण, विपणन सहायता एवं स्वरोजगार के सुअवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।
  • साथ ही प्रतिभागियों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे फ्लिपकार्ट, वॉलमार्ट मार्केटप्लेस एवं एआई ¼Artificial Intelligence½ आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म की जानकारी देते हुए ऑनलाइन ऑनबोर्डिंग एवं डिजिटल माध्यम से व्यवसाय को बढ़ाने के तरीकों से भी अवगत कराया गया।
  • कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभ, आवेदन प्रक्रिया, कौशल उन्नयन, उद्यमिता विकास, डिजिटल साक्षरता एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
WAf𝕏TGin✉🖨

       जैसलमेर । राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जैसलमेर में एमएसएमई विकास कार्यालय, जयपुर के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा जागरूकता अभियान का सफल आयोजन शनिवार कोे किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों, महिलाओं एवं युवाओं को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत उपलब्ध कौशल प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता, टूलकिट प्रोत्साहन, डिजिटल सशक्तिकरण, विपणन सहायता एवं स्वरोजगार के सुअवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। साथ ही प्रतिभागियों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे फ्लिपकार्ट, वॉलमार्ट मार्केटप्लेस एवं एआई ¼Artificial Intelligence½ आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म की जानकारी देते हुए ऑनलाइन ऑनबोर्डिंग एवं डिजिटल माध्यम से व्यवसाय को बढ़ाने के तरीकों से भी अवगत कराया गया।

     कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभ, आवेदन प्रक्रिया, कौशल उन्नयन, उद्यमिता विकास, डिजिटल साक्षरता एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उपस्थित प्रतिभागियों ने योजना के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया को समझा तथा अपने प्रश्नों का समाधान प्राप्त किया।

      इस अवसर पर एमएसएमई विकास कार्यालय, जयपुर के सहायक निदेशक तरुण भटनागर ¼IEDS½ ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के विभिन्न प्रावधानों, लाभों एवं स्वरोजगार के अवसरों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने लाभार्थियों को डिजिटल माध्यमों एवं ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए अपने व्यवसाय का विस्तार करने के लिए भी माध्यम है साथ ही उपनिदेशक प्रशिक्षण अशोक कुमार प्रशिक्षण  ने योजना व आईटीआई मे प्रवेश के बारे मे जानकारी दी। इसके साथ ही जयपुर से आए सैजल कुरैशी, पीएमयू ने एआई एवं राजस्थान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। 

        इस दौरान कमल खींची ने वित्तीय सहायता, ऋण योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई। सम्राट ने फ्लिपकार्ट एवं वॉलमार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर व्यवसाय स्थापित करने एवं बिक्री बढ़ाने के व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। हैदर अली ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की विभिन्न वित्तीय सेवाओं एवं डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया।

       कार्यक्रम के अंत में महिपाल भाटी द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मो. सलीम द्वारा किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लाभार्थियों, प्रशिक्षणार्थियों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल एवं सार्थक बनाया। ओर इसके साथ ही प्रशिक्षणार्थियों की ऑनबोर्डिंग भी  करवाई गई।