मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

भ्रष्टाचार के खिलाफ जैसलमेर में गूंजः ACB का मनाया गया स्थापना दिवस

जिले भर में चलेगा विशेष जागरूकता अभियान

मुख्य बिंदु
  • राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति को धरातल पर उतारने के संकल्प के साथ आज जिले भर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ¼ACB½ राजस्थान का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
  • भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस ¼ACB½ स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में 12 से 18 जुलाई तक चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत आज बुधवार को कई महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित की गईं।
  • ¼ACB½ कार्यालय में मना स्थापना दिवस, पोस्टरों से सजे मुख्य स्थल अभियान के तहत आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जैसलमेर के कार्यालय में ब्यूरो का स्थापना दिवस गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया।
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत चन्द ने बताया कि आमजन को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य से जैसलमेर जिले के सभी प्रमुख सार्वजनिक एवं मुख्य स्थलों पर विशेष जागरूकता पोस्टर चस्पा किए गए हैं।
WAf𝕏TGin🖨
भ्रष्टाचार के खिलाफ जैसलमेर में गूंजः ACB का मनाया गया स्थापना दिवस

जैसलमेर । राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति को धरातल पर उतारने के संकल्प के साथ आज जिले भर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ¼ACB½ राजस्थान का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस ¼ACB½ स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में 12 से 18 जुलाई तक चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत आज बुधवार को कई महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित की गईं।

¼ACB½ कार्यालय में मना स्थापना दिवस, पोस्टरों से सजे मुख्य स्थल अभियान के तहत आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जैसलमेर के कार्यालय में ब्यूरो का स्थापना दिवस गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत चन्द ने बताया कि आमजन को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य से जैसलमेर जिले के सभी प्रमुख सार्वजनिक एवं मुख्य स्थलों पर विशेष जागरूकता पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इसके साथ ही ज़िले के प्रमुख ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया और यह अभिशन 18 जुलाई तक चलेगें एवं ज़िले भर में विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें।

ASP नरपत चन्द की आमजन से अपीलः यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी आपके किसी वैध (कानूनी) काम के बदले आपसे रिश्वत की मांग करता है, तो घबराएं नहीं और न ही उसे रिश्वत दें। एक जिम्मेदार नागरिक बनें और भ्रष्टाचार मुक्त राजस्थान बनाने में अपना योगदान दें।

रिश्वतखोरों की यहाँ करें शिकायत (पहचान रहेगी पूरी तरह गोपनीय) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आमजन से अपील की है कि रिश्वत मांगे जाने पर तुरंत निम्नलिखित माध्यमों से संपर्क करेंः हेल्पलाइन नंबरः1064, व्हाट्सएप नंबरः 9413502834 नोटः सूचना देने वाले नागरिक की पहचान पूरी तरह से गुप्त और सुरक्षित रखी जाएगी।