मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

एलडीसी परीक्षा के दौरान पेपर प्रकरण के मामले में जिला प्रशासन ने तथ्यात्मक रिपोर्ट कर्मचारी चयन बोर्ड को भेजी

मुख्य बिंदु
  • रविवार को आयोजित एलडीसी (लिपिक ग्रेड-द्वितीय) परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्र स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल जैसलमेर स्थित परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष में उपस्थित एक छात्रा का पेपर परीक्षा कक्ष से बाहर ले जाने के संबंध में अभ्यर्थियों द्वारा की गई शिकायत के सम्बन्ध में जिला प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पूरे घटनाक्रम की तथ्यात्मक रिपोर्ट राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर को प्रेषित कर दी है।
  • अतिरिक्त जिला कलक्टर परसाराम सैनी ने बताया कि मामले के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों से प्राप्त शिकायत एवं सतर्कता दल की रिपोर्ट, संबंधित शिक्षकों व परीक्षा केन्द्रों से जुड़े कार्मिकों से पूछताछ की गई।
  • रिपोर्ट राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर को भेज दी गई है।
  • इस प्रकरण में अंतिम निणर्य कर्मचारी चयन बोर्ड स्तर से लिया जाना है।
WAf𝕏TGin🖨

        जैसलमेर । रविवार को आयोजित एलडीसी (लिपिक ग्रेड-द्वितीय) परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्र स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल जैसलमेर स्थित परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष में उपस्थित एक छात्रा का पेपर परीक्षा कक्ष से बाहर ले जाने के संबंध में अभ्यर्थियों द्वारा की गई शिकायत के सम्बन्ध में जिला प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पूरे घटनाक्रम की तथ्यात्मक रिपोर्ट राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर को प्रेषित कर दी है।

       अतिरिक्त जिला कलक्टर परसाराम सैनी ने बताया कि मामले के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों से प्राप्त शिकायत एवं सतर्कता दल की रिपोर्ट, संबंधित शिक्षकों व परीक्षा केन्द्रों से जुड़े कार्मिकों से पूछताछ की गई। रिपोर्ट राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर को भेज दी गई है। इस प्रकरण में अंतिम निणर्य कर्मचारी चयन बोर्ड स्तर से लिया जाना है।