मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

सरदारसिंह की ढाणी में पदमाराम व गोमाराम को मिला आवासीय भूखण्ड का पट्टा, वर्षों का सपना हुआ साकार

मुख्य बिंदु
  • राज्य सरकार की मंशानुरूप आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 ग्रामीण अंचलों में सुशासन की नई मिसाल कायम कर रहे हैं।
  • ये शिविर केवल समस्याओं के समाधान का मंच नहीं, बल्कि आमजन की वर्षों पुरानी उम्मीदों को साकार करने का सशक्त माध्यम भी बन रहे हैं।
  • ऐसा ही प्रेरणादायी उदाहरण उपखण्ड क्षेत्र भणियाणा की ग्राम पंचायत सरदारसिंह की ढाणी में देखने को मिला, जहां आवासीय भूखण्ड का पट्टा प्राप्त कर पदमाराम और गोमाराम के परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
  • उपखण्ड अधिकारी गोपीकिशन पालीवाल के नेतृत्व में आयोजित शिविर में तहसीलदार एवं शिविर प्रभारी दलजीत आलोरिया, सहायक शिविर प्रभारी रामेश्वरलाल, विकास अधिकारी हनुमानराम तथा ग्राम पंचायत प्रशासक केवलसिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।
  • पदमाराम और गोमाराम ने लगभग एक माह पूर्व अपने आवासीय भूखण्ड के पट्टे के लिए आवेदन किया था।
WAf𝕏TGin✉🖨
सरदारसिंह की ढाणी में पदमाराम व गोमाराम को मिला आवासीय भूखण्ड का पट्टा, वर्षों का सपना हुआ साकार

जैसलमेर । राज्य सरकार की मंशानुरूप आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 ग्रामीण अंचलों में सुशासन की नई मिसाल कायम कर रहे हैं। ये शिविर केवल समस्याओं के समाधान का मंच नहीं, बल्कि आमजन की वर्षों पुरानी उम्मीदों को साकार करने का सशक्त माध्यम भी बन रहे हैं। ऐसा ही प्रेरणादायी उदाहरण उपखण्ड क्षेत्र भणियाणा की ग्राम पंचायत सरदारसिंह की ढाणी में देखने को मिला, जहां आवासीय भूखण्ड का पट्टा प्राप्त कर पदमाराम और गोमाराम के परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

उपखण्ड अधिकारी गोपीकिशन पालीवाल के नेतृत्व में आयोजित शिविर में तहसीलदार एवं शिविर प्रभारी दलजीत आलोरिया, सहायक शिविर प्रभारी रामेश्वरलाल, विकास अधिकारी हनुमानराम तथा ग्राम पंचायत प्रशासक केवलसिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।

पदमाराम और गोमाराम ने लगभग एक माह पूर्व अपने आवासीय भूखण्ड के पट्टे के लिए आवेदन किया था। आवेदन प्राप्त होते ही उपखण्ड अधिकारी ने मामले को प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर के दौरान ग्राम विकास अधिकारी ने आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण, निरीक्षण समिति की रिपोर्ट एवं सभी वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण कर दोनों लाभार्थियों के नाम आवासीय भूखण्ड के पट्टे जारी किए।

जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल के निर्देशानुसार तैयार पट्टों का वितरण शिविर में ही किया गया। वर्षों से अपने आशियाने के कानूनी अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे दोनों परिवारों के लिए यह पल अत्यंत भावुक और यादगार बन गया। पट्टा मिलने के साथ ही उन्हें अपने आवास पर वैधानिक स्वामित्व प्राप्त हुआ, जिससे अब वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली, त्वरित निर्णय क्षमता एवं जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर गांवों में सुशासन को साकार रूप दे रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार की इस अभिनव पहल तथा जिला एवं उपखण्ड प्रशासन के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ग्रामीण सेवा शिविर 2026 निरंतर यह संदेश दे रहे हैं कि जब प्रशासन संवेदनशीलता, तत्परता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करता है, तब वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान भी कुछ ही समय में संभव हो जाता है और आमजन के चेहरे पर विश्वास एवं संतोष की मुस्कान लौट आती है।