मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

प्रशासन आपके द्वारः नेहडाई के ग्रामीण सेवा शिविर ने पेश की सुशासन की मिसाल

आवासीय पटटों का किया वितरण

मुख्य बिंदु
  • आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनके दरवाजे तक पहुंचाने के उद्देश्य से, पंचायत समिति मोहनगढ़ के ग्राम नेहडाई में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों के लिए एक बड़ी सौगात साबित हुआ।
  • एक ही छत के नीचे 22 विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी ने इस शिविर को पूर्ण रूप से सफल बनाया और कई ग्रामीणों की बरसों पुरानी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
  • इस शिविर का सफल और सुव्यवस्थित आयोजन सहायक शिविर प्रभारी विकास सारण, दौलतसिंह तहसीलदार, उपनिवेशन तहसीलनंबर 2 मोहनगढ़ और सह-सहायक शिविर प्रभारी नाथू सिंह विकास अधिकारी पंचायत समिति मोहनगढ़ के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।
  • सपनों का घर- आवासीय पट्टों का वितरणः शिविर में गांव के 3 जरूरतमंद ग्रामीणों को आवासीय भूखंड के पट्टे सौंपे।
  • लंबे समय से अपने भूखंड के मालिकाना हक़ का इंतजार कर रहे इन ग्रामीणों के हाथ में जब पट्टा आया, तो उनके चेहरों की खुशी देखते ही बनती थी।
WAf𝕏TGin🖨
प्रशासन आपके द्वारः नेहडाई के ग्रामीण सेवा शिविर ने पेश की सुशासन की मिसाल

जैसलमेर । आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनके दरवाजे तक पहुंचाने के उद्देश्य से, पंचायत समिति मोहनगढ़ के ग्राम नेहडाई में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों के लिए एक बड़ी सौगात साबित हुआ। एक ही छत के नीचे 22 विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी ने इस शिविर को पूर्ण रूप से सफल बनाया और कई ग्रामीणों की बरसों पुरानी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

इस शिविर का सफल और सुव्यवस्थित आयोजन सहायक शिविर प्रभारी विकास सारण, दौलतसिंह तहसीलदार, उपनिवेशन तहसीलनंबर 2 मोहनगढ़ और सह-सहायक शिविर प्रभारी नाथू सिंह विकास अधिकारी पंचायत समिति मोहनगढ़ के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।

सपनों का घर- आवासीय पट्टों का वितरणः शिविर में गांव के 3 जरूरतमंद ग्रामीणों को आवासीय भूखंड के पट्टे सौंपे। लंबे समय से अपने भूखंड के मालिकाना हक़ का इंतजार कर रहे इन ग्रामीणों के हाथ में जब पट्टा आया, तो उनके चेहरों की खुशी देखते ही बनती थी।

छपगंल पोषण किट चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक व्यक्ति को छपगंल पोषण किट डॉ. पवन कंवर के निर्देशन में प्रदान किया गया।

पशुधन को सुरक्षा कवचः पशुपालन विभाग ने भी इस शिविर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विभाग की ओर से ग्रामीणों को मंगला पशु बीमा की पॉलिसी वितरित किए गए, जिससे ग्रामीण पशुपालकों के पशुधन को आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी।