मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

जैसलमेर जिले में अडानी फाउंडेशन द्वारा सीएचसी फतेहगढ व पीएचसी देवीकोट पर टीबी मरीजों को प्रदान किए निक्षय पोषण किट

मुख्य बिंदु
  • माननीय प्रधानमंत्री की पहल पर निक्षय मित्र योजना के अन्तर्गत अडानी फाउंडेशन एवं अडानी ग्रीन एनर्जी की ओर से जिले में टीबी रोगियो पोषण किट दिये।
  • इस पोषण किट वितरण का उद्देष्य क्षय रोग से पीड़ित मरीजों को बेहतर पोषण सहायता प्रदान कर उनके उपचार में सहयोग देना है।
  • अडानी फाउंडेशन एवं अडानी ग्रीन एनर्जी की ओर से जिला क्षय रोग अधिकारी डा.
  • ॅ स्वप्निल राजवंशी व ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी फतेहगढ डॉ नारायणराम तथा चिकित्सा अधिकारी प्रभारी देवीकोट/फतेहगढ द्वारा आज सोमवार को पीएचसी देवीकोट व सीएचसी फतेहगढ (फतेहगढ पर ही सांगड के टीबी मरीजो को बुलाकर) पर टीबी मरीजों को 35 पोषण किट वितरण किये ।
  • डॉ राजवंशी ने भामाशाओं, अधिकारियों, सेवाभावी लोगों व संस्थाओ के सहयोग से ज्यादा से ज्यादा निक्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों को निक्षय पोषण किट वितरण करने का आह्वान किया गया, जिससे जिले के टीबी मरीजों को जरूरत के अनुसार पोषक तत्व मिलें और टीबी से मुक्ति पाने की दिशा में आगें बढ़ा जा सके।
WAf𝕏TGin✉🖨
जैसलमेर जिले में अडानी फाउंडेशन द्वारा सीएचसी फतेहगढ व पीएचसी देवीकोट पर टीबी मरीजों को प्रदान किए निक्षय पोषण किट

माननीय प्रधानमंत्री की पहल पर निक्षय मित्र योजना के अन्तर्गत अडानी फाउंडेशन एवं अडानी ग्रीन एनर्जी की ओर से जिले में टीबी रोगियो पोषण किट दिये। इस पोषण किट वितरण का उद्देष्य क्षय रोग से पीड़ित मरीजों को बेहतर पोषण सहायता प्रदान कर उनके उपचार में सहयोग देना है।

अडानी फाउंडेशन एवं अडानी ग्रीन एनर्जी की ओर से जिला क्षय रोग अधिकारी डा.ॅ स्वप्निल राजवंशी व ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी फतेहगढ डॉ नारायणराम तथा चिकित्सा अधिकारी प्रभारी देवीकोट/फतेहगढ द्वारा आज सोमवार को पीएचसी देवीकोट व सीएचसी फतेहगढ (फतेहगढ पर ही सांगड के टीबी मरीजो को बुलाकर) पर टीबी मरीजों को 35 पोषण किट वितरण किये ।

डॉ राजवंशी ने भामाशाओं, अधिकारियों, सेवाभावी लोगों व संस्थाओ के सहयोग से ज्यादा से ज्यादा निक्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों को निक्षय पोषण किट वितरण करने का आह्वान किया गया, जिससे जिले के टीबी मरीजों को जरूरत के अनुसार पोषक तत्व मिलें और टीबी से मुक्ति पाने की दिशा में आगें बढ़ा जा सके।

जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि समस्त टीबी मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवातें हुए टीबी मरीजो को हर स्तर पर निःशुल्क जांच व उपचार सेवाएं उपलब्ध करवाना व ईलाज के दौरान उन्हें अच्छा पोषण मिल सकें। जिसके लिए सामुदायिक सहायता निक्षय मित्र से उपलब्ध करवाना मुख्य उद्देष्य है।

इस दौरान एसटीएस भंवराराम, एसटीएलएस इस्लाम भाटी एवं सीएचसी फतेहगढ व पीएचसी देवीकोट के स्टाफ इत्यादि कार्मिक उपस्थित थे।