मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व सांसद स्व. कर्नल सोनाराम चौधरी को दी श्रद्धांजलि

मुख्य बिंदु
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा शनिवार को जैसलमेर के मोहनगढ़ पहुंचे और बाड़मेर-जैसलमेर के पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
  • चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
  • कर्नल सोनाराम चौधरी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
  • उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
  • इस दौरान विधायक श्री छोटू सिंह भाटी, श्री कुलदीप धनखड़, जिला कलक्टर प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे, उपखंड अधिकारी सक्षम गोयल, सहायक निदेशक लोक सेवाएं रोहित वर्मा, समाजसेवी दलपत हिंगड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
WAf𝕏TGin✉🖨
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व सांसद स्व. कर्नल सोनाराम चौधरी को दी श्रद्धांजलि

जैसलमेर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा शनिवार को जैसलमेर के मोहनगढ़ पहुंचे और बाड़मेर-जैसलमेर के पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने स्व. चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

     श्री शर्मा ने स्व. कर्नल सोनाराम चौधरी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

 

      इस दौरान विधायक श्री छोटू सिंह भाटी, श्री कुलदीप धनखड़, जिला कलक्टर प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे, उपखंड अधिकारी सक्षम गोयल, सहायक निदेशक लोक सेवाएं रोहित वर्मा, समाजसेवी दलपत हिंगड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।