मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

पूर्व आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हामिद ने समय पूर्व सेवानिवृत्ति ली

मुख्य बिंदु
  • पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) के पूर्व प्रमुख और शीर्ष सैन्य अधिकारियों में से एक लेफ्टिनेंट जनरल फैज हामिद ने समय पूर्व सेवानिवृत्ति लेने का फैसला किया है।
  • मीडिया में मंगलवार को आयी खबरों में यह जानकारी दी गयी है।
  • उन्हें देश के सेना प्रमुख के संभावित उम्मीदवारों की सूची में शामिल किया गया था लेकिन इस पद पर नियुक्त नहीं किया गया।
  • जनरल हामिद चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के पद के लिए जनरल हेडद्रार्टर (जीएचक्यू) द्वारा चुने गए छह सबसे वरिष्ठ जनरलों में शामिल थे।
  • इस सूची को मंजूरी के लिए पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के पास भेजा गया था।
WAf𝕏TGin✉🖨
पूर्व आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हामिद ने समय पूर्व सेवानिवृत्ति ली

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) के पूर्व प्रमुख और शीर्ष सैन्य अधिकारियों में से एक लेफ्टिनेंट जनरल फैज हामिद ने समय पूर्व सेवानिवृत्ति लेने का फैसला किया है।

मीडिया में मंगलवार को आयी खबरों में यह जानकारी दी गयी है। उन्हें देश के सेना प्रमुख के संभावित उम्मीदवारों की सूची में शामिल किया गया था लेकिन इस पद पर नियुक्त नहीं किया गया।

जनरल हामिद चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के पद के लिए जनरल हेडद्रार्टर (जीएचक्यू) द्वारा चुने गए छह सबसे वरिष्ठ जनरलों में शामिल थे। इस सूची को मंजूरी के लिए पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के पास भेजा गया था।