मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

अमृतसर में 450 वन तैयार करेगा अमेरिका का सिख संगठन

मुख्य बिंदु
  • अमृतसर की 450वीं वर्षगांठ मनाने के लिए उसकी योजना अगले पांच वर्षो के दौरान पवित्र शहर में 450 वन तैयार करने की है।
  • इकोसिख संगठन 27 जून को अमृतसर के 445 वें स्थापना दिवस पर एक अभियान शुरू करेगा ताकि उस पर्यांवरणीय संकट से निपटने में मदद मिल सके जिसका सामना शहरवासी कर रहे हैं।
  • एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि इको अमृतसर 450 नामक यह अभियान पांच साल तक चलेगा और पर्यांवरण संबंधी अपने प्रयासों में मदद के लिए यह नागरिक समाज, शैक्षणिक संस्थानों, प्रवासी समुदाय, धार्मिक और सरकारी निकायों को जोड़ेगा।
  • इकोसिख ने एक बयान में कहा कि हाल के वर्षो में शहर को वायु गुणवत्ता में गिरावट और भूजल संसाधनों में गिरावट का सामना करना पड़ा है।
  • इसमें सुधार के लिए व्यवस्थित अपशिष्ट प्रबंधन और बुनियादी ढांचे की भी भारी कमी है।
WAf𝕏TGin🖨
अमृतसर में 450 वन तैयार करेगा अमेरिका का सिख संगठन

अमृतसर की 450वीं वर्षगांठ मनाने के लिए उसकी योजना अगले पांच वर्षो के दौरान पवित्र शहर में 450 वन तैयार करने की है।

इकोसिख संगठन 27 जून को अमृतसर के 445 वें स्थापना दिवस पर एक अभियान शुरू करेगा ताकि उस पर्यांवरणीय संकट से निपटने में मदद मिल सके जिसका सामना शहरवासी कर रहे हैं।

एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि इको अमृतसर 450 नामक यह अभियान पांच साल तक चलेगा और पर्यांवरण संबंधी अपने प्रयासों में मदद के लिए यह नागरिक समाज, शैक्षणिक संस्थानों, प्रवासी समुदाय, धार्मिक और सरकारी निकायों को जोड़ेगा।

इकोसिख ने एक बयान में कहा कि हाल के वर्षो में शहर को वायु गुणवत्ता में गिरावट और भूजल संसाधनों में गिरावट का सामना करना पड़ा है। इसमें सुधार के लिए व्यवस्थित अपशिष्ट प्रबंधन और बुनियादी ढांचे की भी भारी कमी है।