मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 48 की मौत

नेपाल में पिछले तीन दिनों से जारी बेमौसमी बारिश के बाद आईं बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 48 लोगों की मौत हो गईं और 31 अन्य लापता

WAf𝕏TGin🖨
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 48 की मौत

नेपाल में पिछले तीन दिनों से जारी बेमौसमी बारिश के बाद आईं बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 48 लोगों की मौत हो गईं और 31 अन्य लापता हो गए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मानसून सीजन की समाप्ति दो हफ्तों पहले ही हो गईं थी और इस बेमौसमी बारिश से नदियों और जलधाराओं में पानी का स्तर बढ़ने से बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुईं है। गृह मंत्रालय के प्रवत्ता फनिद्र मणि पोखरेल ने बताया कि 48 लोगों के मारे जाने और 31 अन्य के लापता होने के अलावा 23 लोग बुधवार तक र्वषा जनित हादसों में घायल हुए हैं। इन हादसों में हताहतों की संख्या में बढ़ोत्तरी से इनकार नहीं किया जा सकता है।