मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

पाक में पोलियो टीकाकरण अभियान के दौरान गोलीबारी

मुख्य बिंदु
  • पेशावर, उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनखवा प्रांत में पोलियो के खिलाफ चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के दौरान बुधवार को कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी।
  • खैबर पख्तूनखवा प्रांत के पुलिस उपाधीक्षक शाहबाज ने बताया कि प्रांत के मर्दन जिले के रस्तम गांव में टीकाकरण अभियान संपन्न कराने के बाद वापस अपने घर की ओर लौट रहे पुलिसकर्मियों पर कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया।
  • इस हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी है।
  • पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी करने के बाद दोषियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
  • खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री महमूद खान ने इस हमले की निंदा करते हुए मारे गए पुलिसकर्मियों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
  • अफगानिस्तान और नाइजीरिया के अलावा पाकिस्तान तीसरा ऐसा देश है जहां पोलियो के कुछ मामले अब भी हैं।
WAf𝕏TGin✉🖨
पाक में पोलियो टीकाकरण अभियान के दौरान गोलीबारी

पेशावर, उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनखवा प्रांत में पोलियो के खिलाफ चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के दौरान बुधवार को कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी।

पुलिस ने यह जानकारी दी। खैबर पख्तूनखवा प्रांत के पुलिस उपाधीक्षक शाहबाज ने बताया कि प्रांत के मर्दन जिले के रस्तम गांव में टीकाकरण अभियान संपन्न कराने के बाद वापस अपने घर की ओर लौट रहे पुलिसकर्मियों पर कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया।

इस हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी है। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी करने के बाद दोषियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री महमूद खान ने इस हमले की निंदा करते हुए मारे गए पुलिसकर्मियों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। अफगानिस्तान और नाइजीरिया के अलावा पाकिस्तान तीसरा ऐसा देश है जहां पोलियो के कुछ मामले अब भी हैं।