मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

बांग्लादेश में नौका पलटी, 26 की मौत

मुख्य बिंदु
  • ढाका, बांग्लादेश में क्षमता से अधिक भरी हुईं एक स्पीड नौका बालू से लदे एक पोत से टकराने के बाद पलट गईं।
  • इस घटना में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गईं जबकि कईं अन्य लापता हैं।
  • पुलिस के अनुसार, यह नौका कथित रूप से अनुभवहीन नाबालिक लड़का चला रहा था।
  • यह हादसा सोमवार सुबह बांग्लाबाजार फेरी घाट पर हुआ जब क्षमता से अधिक भरी स्पीड नौका की पोत से टक्कर हो गईं।
  • पुलिस के एक अधिकारी ने मौके पर पत्रकारों को बताया, हमने 26 शवों को निकाला है और पांच लोगों को जीवित बचाया है..
  • लेकिन स्पीड नौका की कईं सवारियों के लापता होने की आशंका है, इसलिए खोज अभियान जारी है।
WAf𝕏TGin✉🖨
बांग्लादेश में नौका पलटी, 26 की मौत

ढाका, बांग्लादेश में क्षमता से अधिक भरी हुईं एक स्पीड नौका बालू से लदे एक पोत से टकराने के बाद पलट गईं। इस घटना में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गईं जबकि कईं अन्य लापता हैं।

पुलिस के अनुसार, यह नौका कथित रूप से अनुभवहीन नाबालिक लड़का चला रहा था। यह हादसा सोमवार सुबह बांग्लाबाजार फेरी घाट पर हुआ जब क्षमता से अधिक भरी स्पीड नौका की पोत से टक्कर हो गईं।

पुलिस के एक अधिकारी ने मौके पर पत्रकारों को बताया, हमने 26 शवों को निकाला है और पांच लोगों को जीवित बचाया है.. लेकिन स्पीड नौका की कईं सवारियों के लापता होने की आशंका है, इसलिए खोज अभियान जारी है।

नजदीकी फेरी टर्मिनल के पुलिस निरीक्षक आशिक-उर-रहमान ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि नौका का चालक अनुभवहीन नाबालिग लड़का था।