मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

मेरा राष्ट्रीय सुरक्षा दल अमेरिका को सुरक्षित रखेगा : बिडेन

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा कि उनका राष्ट्रीय सुरक्षा दल देश को सुरक्षित रखेगा ताकि यह प्रदर्शित किया

WAf𝕏TGin✉🖨
मेरा राष्ट्रीय सुरक्षा दल अमेरिका को सुरक्षित रखेगा : बिडेन

वाशिंगटन, अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा कि उनका राष्ट्रीय सुरक्षा दल देश को सुरक्षित रखेगा ताकि यह प्रदर्शित किया जा सके कि अमेरिका विश्व का नेतृत्व करने को एक बार फिर तैयार है, इससे पीछे हटने को नहीं।डेलावेयर के विलमिंगटन में अपने सत्ता हस्तांतरण मुख्यालय से बिडेन ने मंगलवार को अनुभवी राजनयिक एंटनी ब्लिनकेन को विदेश मंत्री, एलेजांद्रो मयोरकास को होमलैंड सिक्योरिटी मंत्री, लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत और एवरिल हैंस को राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के तौर पर नामित करने के अपने इरादे की घोषणा की।एवरिल राष्ट्रीय खुफिया निदेशक बनने वाली पहली महिला होंगी।बिडेन ने जॉन कैरी को राष्ट्रपति का विशेष जलवायु दूत और जेक सुलिवन (43) को राष्ट्रीय सलाहकार के पद के लिए नामित करने की भी घोषणा की थी।

सुलिवन, दशकों में इस पद पर सेवा देने वाले सबसे कम उम्र के लोगों में से एक होंगे।कईं प्रमुख केबल नेटवर्क पर प्रसारित संबोधन में बिडेन ने कहा, यह एक ऐसा दल है जो हमारे देश और हमारे लोगों को सुरक्षित रखेगा और यह एक ऐसा दल है जो उस तथ्य को प्रदर्शित करेगा कि अमेरिका विश्व का नेतृत्व करने को एक बार फिर तैयार है, इससे पीछे हटने को नहीं।

एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ होने, अपने प्रतिद्वंद्वियों का सामना करने , सहयोगियों के साथ खड़ा होने, हमारे मूल्यों के लिए खड़े होने को तैयार है।